गौर सिटी के 16 एवेन्यू के अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
बड़ी खबर : गौर सिटी के 16 एवेन्यू के अपार्टमेंट में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Mar 07, 2024 11:03
Mar 07, 2024 11:03
आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में गुरुवार सुबह दो फ्लैटों में आग लग गई। सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में आ गया। इसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस और फायर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि उसने बराबर के दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो फ्लैटों में आग लगने से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। कई लोग टावर में ही फंस गए। इसके बाद फायर की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद टावर में फंसे लोगों ने चैन की सांस ली।
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जिन फ्लैटों में आग लगी है वह दोनों फ्लैट बंद थे। आग लगने से फ्लैटों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
Also Read
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें