Noida News : बदमाशों ने यूट्यूबर के घर पर की फायरिंग

बदमाशों ने यूट्यूबर के घर पर की फायरिंग
Uttar Pradseh Times | Youtuber Bholu Bhati

Jan 19, 2024 14:44

यूट्यूबर इनफ्लुएंसर भोलू भाटी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो को करने से इनकार करने पर युवकों ने दहशत फैलाने के लिए उसके घर पर फायरिंग कर दी...

Jan 19, 2024 14:44

Noida News : ग्रेटर नोएडा में यूट्यूबर इनफ्लुएंसर भोलू भाटी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो को करने से इनकार करने पर युवकों ने दहशत फैलाने के लिए उसके घर पर फायरिंग कर दी। इस मामले में थाना ईकोटेक 1 पुलिस ने एक आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक कार को भी सीज किया है। यूट्यबर भोलू भाटी के सोशल मीडिया पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।

कोहरा अधिक होने के कारण सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवारों के चेहरे नहीं आए थे साफ
ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव निवासी सुखबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बताया कि 13 जनवरी को वह अपने परिजनों के साथ घर पर थे। रात करीब 10:30 बजे उन्हें घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद जब उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक बाइक पर दो लड़के आते हुए दिखाई दिए। बाइक सवार ने उनके घर के दरवाजे पर फायरिंग की और भाग गए। पीड़ित के मुताबिक घटना वाले दिन कोहरा अधिक होने के कारण सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवारों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। सुखवीर सिंह का कहना है कि बीते 10 जनवरी की रात्रि को भी एक कार में सवार बदमाशों ने उसके घर के तो आगे हवाई फायरिंग की थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी।

वीडियो प्रमोट करने से इनकार करने पर दो बार भोलू भाटी के घर पर की थी फायरिंग
ग्राम मोहियापुर निवासी लहर उर्फ लोकेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 32 बोर की पिस्तौल कारतूस तथा वेन्यू कार बरामद हुई है। पुलिस इसके दूसरे साथी यश निवासी सादुल्लापुर की तलाश कर रही है।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी लहर उर्फ लोकेश ने बताया कि वह भी यूट्यूब के लिए वीडियो बनाते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो को प्रमोट करने के लिए उन्होंने भोलू भाटी से संपर्क किया था। उनके द्वारा बनाई गई वीडियो में अवैध असलाहों का प्रदर्शन किया गया था। जिस कारण भोलू भाटी ने उनकी वीडियो को प्रमोट करने से इनकार कर दिया था। भोलू भाटी के परिजनों में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने दो बार उसके घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले के दूसरे आरोपी यश की तलाश की जा रही है।

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

19 Sep 2024 01:26 AM

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाज़ियाबाद दौरा : विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें