BIG BREAKING : नोएडा में भी हाथरस वाले बाबा का आश्रम, पुलिस छानबीन के लिए पहुंची 

नोएडा में भी हाथरस वाले बाबा का आश्रम, पुलिस छानबीन के लिए पहुंची 
UPT | नोएडा के नयागांव में हाथरस वाले बाबा का आश्रम

Jul 03, 2024 17:46

सत्संग के बाद भगदड़ की वजह से हुए दर्दनाक हादसे का सबसे बड़ा जिम्मेदार नारायण साकार उर्फ भोले बाबा घटना के बाद से फरार है। पुलिस घटना के बाद से ही अलग जगहों पर छापे मारकर बाबा की तलाश कर रही है। इस बीच पता चला है कि बाबा का...

Jul 03, 2024 17:46

Short Highlights
  • आश्रम का पता चलने पर पहुंची नोएडा पुलिस
  • नोएडा आश्रम में 2022 में हुए थे कई कार्यक्रम 
Noida News : हाथरस में 122 लोगों की मौत से पूरा देश और उत्तर प्रदेश दहला हुआ है। सत्संग के बाद भगदड़ की वजह से हुए दर्दनाक हादसे का सबसे बड़ा जिम्मेदार नारायण साकार उर्फ भोले बाबा घटना के बाद से फरार है। पुलिस घटना के बाद से ही अलग जगहों पर छापे मारकर बाबा की तलाश कर रही है। इस बीच पता चला है कि बाबा का नोएडा में भी एक आश्रम है। नोएडा के नयागांव स्थित डूब क्षेत्र में बाबा का आलीशान आश्रम बना हुआ है। इस आश्रम में फिलहाल कुछ लोग रह रहे हैं। पुलिस यहां भी तलाश के लिए पहुंची। हालांकि उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लग सका। 

2022 में हुए थे कई कार्यक्रम 
घटना के बाद बाबा के नोएडा के आश्रम का पता चलने पर नोएडा पुलिस वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि वहां रह रहे कुछ लोग खुद को बाबा का सेवादार बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह हादसा है। कहा जा रहा है कि 2022 में इस आश्रम में कई कार्यक्रम हुए थे। पिछले करीब एक साल से यहां कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। यह आश्रम कब बना है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि बाबा के बाहर से आने वाले सेवादार यहां रूकते हैं। 

आश्रम के निर्माण को लेकर जांच जारी
हालांकि आश्रम के निर्माण को लेकर उन्हें कुछ खास हाथ नहीं लग पाया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि आश्रम दिल्ली के किसी पूरनमल नामक व्यक्ति का है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी यह जांच करने में लगे हुए हैं कि आश्रम का निर्माण किस भूमि पर हुआ और अवैध रूप से तो निर्माण नहीं हुआ है।

विंध्याचल धाम में किया गया हवन पूजन
मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विंध्याचल धाम में हवन पूजन किया गया। श्री विंध्य पंडा समाज के तीर्थ पुरोहितों ने हवन पूजन कर मृतक आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। श्री विंध्य पंडा समाज के पुरोहितों ने लोगों से ऐसे ढोंगी साधु संतों, बाबाओं से सावधान रहने की अपील की है। वहीं सरकार से मामले की जांच कराकर ढोंगी बाबा के उपर सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

Also Read

दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

6 Jul 2024 12:30 AM

गाजियाबाद रील बनाकर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा : दो प्रशिक्षु दरोगाओं निलंबित, बिल्डर पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

डीसीपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो इंस्पेक्टर एक बिल्डर के ऑफिस में बैठे दिख रहे हैं तथा निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून हाईवे के बीचों बीच दो लग्जरी कारें खड़ी कर प्रॉपर्टी डीलरों के साथ रील बनवा रहे हैं। और पढ़ें