नवनिर्वाचित सांसद डॉ. महेश शर्मा बनेंगे केंद्रीय मंत्री : मोदी सरकार में नाम लगभग तय, बस घोषणा होना बाकी

मोदी सरकार में नाम लगभग तय, बस घोषणा होना बाकी
UPT | डॉ. महेश शर्मा

Jun 08, 2024 16:16

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा को मोदी की 3.0 सरकार में जगह मिल सकती है। सूत्रों का दावा है कि महेश शर्मा का नाम लगभग...

Jun 08, 2024 16:16

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा को मोदी की 3.0 सरकार में जगह मिल सकती है। सूत्रों का दावा है कि महेश शर्मा का नाम लगभग तय हो गया। बस उनके नाम की घोषणा होना बाकी है। बताया जा रहा है कि महेश शर्मा को मोदी सरकार में अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल लोगों की नजरें मोदी की 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है।

सबसे बड़ी जीत के साथ बड़ा कद
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से डॉ. महेश शर्मा की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के मायने पिछले दो जीतों से काफी अलग हैं। दरअसल, इस बार महेश शर्मा ने यूपी में वोटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। महेश शर्मा ने 8,57,829 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को रिकॉर्ड 5,59,472 मतों से हराया। गौतमबुद्ध नगर सीट पर डॉ. महेश शर्मा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। उन्हें कुल पड़े मतों का 59.69 प्रतिशत मत मिला। इस जीत के साथ ही उनका कद भी बढ़ गया है। मोदी सरकार महेश शर्मा को इस बड़ी जीत का इनाम केंद्रीय मंत्री बनाकर देगी।

इन खूबियों ने महेश शर्मा को बनाया मोदी का चहेता
मोदी सरकार में महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें मंत्रालय का चलाने का काफी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा चुके हैं। महेश शर्मा इससे पहले सांसद होने के साथ ही कई राज्यों में चुनाव प्रभारी का पद भी संभाल चुका है। ज्यादातर चुनावों में उन्होंने पार्टी काफी फायदा पहुंचाया है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के लिए महेश शर्मा की मेहनत को देखते हुए ही उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा रहा है।

डॉक्टर होने के बाद बने विधायक, फिर केंद्रीय मंत्री
पेशे से डॉक्टर डॉ. महेश शर्मा संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वे यूपी से विधायक भी चुने जा चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं। उन्होंने संगठन में रहकर भी काफी काम किया है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें