नोएडा प्राधिकरण जुलाई माह में विषयगत आधारित पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। नोएडा में 5 थीम पार्क बनने जा रहे हैं...
नोएडा में बनेगा अनोखा पार्क : रामजी से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी, करोड़ों रुपये होंगे खर्च
![रामजी से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी, करोड़ों रुपये होंगे खर्च](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-thumbnail-2024-06-19t200823887-79403.jpg)
Jun 19, 2024 20:55
Jun 19, 2024 20:55
रामवन गमन थीम पार्क
नोएडा में राम वन गमन पथ की थीम पर सेक्टर-112 में बनाया जाएगा। 11.70 एकड़ में बनेगा। श्रीराम वन गमन पथ के रास्ते में श्लोक के माध्यम से पूरी रामायण को चित्रित किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को श्रीराम पथ की विशेषताओं की जानकारी मिलेगी। इन रास्तों पर किनारे जगह-जगह साइन बोर्ड, श्रीराम के वनवास से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी। इन रास्तों पर कई तरह के पेड़ लगाए जाएंगे। राम चरित मानस के अनुसार ही इस पार्क को अयोध्या से लेकर लंका गमन तक के मार्ग को तीन जोन में बांटा जाएगा। पंचवटी जोन इसमें माता सीता की कुटी और अन्य साज़ सामान को दर्शाया जाएगा। किष्किंधा जो : यहां शबरी कुटिया, राम और हनुमान का मिलन और सुग्रीव के बारे में बताया जाएगा। लंका जोन: इसमें स्कल्पचर और पत्थरों समुद्र सेतु , लंका आगमन, लंका युद्ध के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। इस पार्क के निर्माण में 28.20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वीर रथ पार्क
नोएडा के सेक्टर-145 नलगढ़ा में इस पार्क का निर्माण 23 एकड़ में किया जाएगा। इस पार्क को शहीदों के नाम पर बनाया जाएगा। नलगढ़ा वहीं गांव है जहां भगत सिंह और उनके साथियों ने मिलकर बम बनाया था। जिसे असैंबली में फेका गया था। हालांकि यहां पहले शहीद भगत सिंह पार्क बनाया जाना था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर वीर रथ पार्क किया गया है। इस पार्क में एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा। जिसमें भगत सिंह से जुड़े साजो सामान को भी रखा जाएगा। इसके निर्माण में 42 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जापानी पार्क
जापानी संस्कृति के उन पहलुओं जिसमें प्रकृति प्रेम, शांति और अध्यात्म के गुणों से लबरेज एक थीम पार्क नोएडा प्राधिकरण बनाएगा। यहां कुछ ऐसे पेड़ पौधे मियावाकी तकनीकी से भी उगाए जाएंगे जो महज 2 से 3 साल में घने जंगल का रूप लेंगे। इस पार्क का निर्माण 7 एकड़ में सेक्टर-94 के किया जाएगा। इसके निर्माण में 10.97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें आम तौर पर ऐसे पेड़ भी होंगे जो उत्तर भारत मैदानी इलाकों में नहीं दिखाई देते। जापानी पार्क में बांस के पेड़ों की संख्या ज्यादा होगी। यहां एक पैगोडा भी बनाया जा सकता है। कॉन्सेप्ट प्लान में इसे शामिल किया जा सकता है।
आर्यमंडल पार्क
इस पार्क को आर्य भट्ट को समर्पित किया गया है। जिसमें गणितज्ञ आर्यभट्ट के जीवन और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। आर्यभट्ट को समर्पित इस पार्क सेक्टर-116 में 35 एकड़ में बनाया जाएगा। इस पार्क के निर्माण में 48.36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पार्क में एक तारा मंडल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें तमाम गणितज्ञ, आचार्य और खगोलशास्त्रियों के स्कल्पर भी बनाए जाएंगे।
राज उपवन पार्क
इस पार्क का निर्माण नोएडा में करीब 40 एकड़ में किया जाएगा। ये पार्क एक ग्रीन बेल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा। जिसमें लैंड स्केपिंग की जाएगदी। इसके अलावा इसमें टहलने के लिए वाकिंग स्ट्रीट और बैठने के लिए बैंच आदि बनाए जाएंगे। इस पार्क के निर्माण में 31 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
Also Read
![गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से गाजियाबाद में अंत्योदय अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्य का वितरण आज से](https://image.uttarpradeshtimes.com/img-20240708-wa0001-91105.jpg)
8 Jul 2024 09:39 AM
आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग के आदेश पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। और पढ़ें