नोएडा न्यूज : जाना है घर... हो गई शाम, कैसे जाएं? पर्थला पुल पर लगा है जाम

जाना है घर... हो गई शाम, कैसे जाएं? पर्थला पुल पर लगा है जाम
UPT | Noida Traffic Jam

Sep 23, 2024 19:12

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक के खराब होने के कारण जाम लग गया है। इस समस्या के चलते यात्रा करने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है...

Sep 23, 2024 19:12

Short Highlights
  • नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर पर लगा जाम
  • रास्ते में ट्रक खराब होने से यातायात बाधित
  • नोएडा पुलिस ने स्थिति सामान्य करने की दी जानकारी
Noida News : नोएडा के पर्थला पुल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वाले मार्ग पर एक ट्रक के खराब होने के कारण जाम लग गया है। इस समस्या के चलते यात्रा करने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर मौजूद है यातायात पुलिस
नोएडा पुलिस ने इसे लेकर यातायात अलर्ट जारी किया है। नोएडा पुलिस के अनुसार, पर्थला फ्लाईओवर पर खराब वाहन को हटाने का कार्य किया जा रहा है और इस दौरान, यातायात पुलिस के कर्मी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यातायात को सामान्य किया जाएगा।
नोएडा पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश टाइम्स ने जब इस भयंकर जाम की स्थिति का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, तो नोएडा पुलिस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। नोएडा पुलिस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पर्थला फ्लाईओवर की तस्वीर शेयर की है। साथ ही नोएडा पुलिस ने यातायात को अलर्ट किया है। पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिस भी मौके पर उपस्थित है और खराब ट्रक को सड़क से हटाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने कहा कि जल्द ही यातायात को सामान्य किया जाएगा।

Also Read

इस बार 150 फीट के मंच पर होगा मंचन, यह होगा और भी खास

23 Sep 2024 07:37 PM

गौतमबुद्ध नगर रामलीला की तैयारियां शुरू : इस बार 150 फीट के मंच पर होगा मंचन, यह होगा और भी खास

नोएडा में होने वाली रामलीलाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रामलीला मंचन के लिए मंच तैयार किए जा रहे हैं। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के... और पढ़ें