इंस्पायरिंग हैं नोएडा के बेटों की कहानी : रिक्शा चालक और किसान के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा, रोवर चैलेंज में दिखेगी उनकी काबिलियत

रिक्शा चालक और किसान के बेटे NASA में दिखाएंगे जलवा, रोवर चैलेंज में दिखेगी उनकी काबिलियत
UPT | नोएडा के बेटों की कहानी

Mar 01, 2024 13:14

दादरी के छायासां गांव के उत्कर्ष मलिक को नासा की ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज के लिए चुना गया है। उत्कर्ष के जज्बे ने उनके परिवार के संघर्ष को एक मुकाम...

Mar 01, 2024 13:14

Noida News : कहते हैं इंसान में जब कुछ करने का जज्बा हो तो हिम्मत अपने आप आ जाती है। कुछ ऐसा ही नोएडा में देखने को मिला है। आपको बता दे इंसान में प्रतिभा कभी गरीबी या अमीरी देखकर नहीं बल्कि काबिलियत और जुनून के बल पर आती है।

बता दें कि दादरी के छायासां गांव के उत्कर्ष मलिक को नासा की ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज के लिए चुना गया है। उत्कर्ष के जज्बे ने उनके परिवार के संघर्ष को एक मुकाम दिया है। इसके साथ ही दूसरे बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा है। इसके अलावा ओम भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं के छात्र हैं। वह भी ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में प्रतिभाग करेंगे।

किसान परिवार से है उत्कर्ष का नाता
बताते चले कि उत्कर्ष के पिता उपेंद्र सिंह को आठ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब से वह बिस्तर पर ही हैं। इस घटना के बाद से उनका परिवार खेती पर निर्भर हो गया है। उत्कर्ष अपनी मां, बहन और 80 वर्षीय दादा सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर खेती करते हैं। उत्कर्ष दो जुड़वा भाई बहन हैं। उनकी बहन निकिता उनके साथ ही कक्षा 10 में पढ़ती है। उत्कर्ष की मां ने बताया कि बेटे का दिमाग शुरू से ही मशीन और इलेक्ट्रॉनिक के काम करने में लगता है। वह डिजाइन इंजीनियर बनना चाहता है।

रिक्शा चालक का बेटा जाएगा नासा
आपको बता दें कि सेक्टर-12 के एच ब्लॉक में रहने वाले ओम भाऊराव देवरस भी ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में प्रतिभाग करेंगे। ओम की मां सुनीता देवी घरेलू सहायिका हैं और उनके पिता अरविंद कुमार रिक्शा चालक हैं। करीब सात महीने पहले सड़क हादसे में पैर टूटने के कारण अभी घर पर ही हैं। जिसके बाद से मां ही पूरा घर चला रही हैं। ओम ने अपने स्कूल के शिक्षक अक्षय कुशवाहा की देखरेख में मार्श एक्सप्लोरेशन रोवर का मॉडल तैयार किया था।

एनसीआर से यह छात्र भी करेंगे प्रतिभाग
बता दें कि पानीपत के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप के रोहित पाल, गुरुग्राम के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर की पल्लवी, फरीदाबाद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिकोना पार्क के अरुण और नूंह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहेड़ी के लोकेश भी 16 सदस्य टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Also Read

कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति-धर्म नहीं, स्कूल और अस्पताल के नाम पर

28 Sep 2024 09:36 PM

मेरठ मेरठ पहुंचे एमपी संजय सिंह : कहा-आम आदमी पार्टी की पहचान जाति-धर्म नहीं, स्कूल और अस्पताल के नाम पर

सांसद संजय सिंह ने कहा निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों में मची लूट पर रोक नहीं लगी तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर करेगी आंदोलन। और पढ़ें