नोएडा न्यूज : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता करेंगे देशव्यापी प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता करेंगे देशव्यापी प्रदर्शन
UPT | अरविंद केजरीवाल

Jun 28, 2024 02:13

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर देशव्यापी हल्ला बोल करने का निर्णय लिया है...

Jun 28, 2024 02:13

Noida News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सड़क पर उतरकर देशव्यापी हल्ला बोल करने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक के नेतृत्व में गुरूवार को पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था। 

गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी के पदाधिकारियों की हुई बैठक
बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद, लोकसभा प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ संदीप पाठक के अनुसार, देशभर में आप कार्यकर्ता केंद्रीय जांच एजेंसियों और केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है। सीबीआई ने दो साल तक केजरीवाल को तथाकथित शराब मामले में आरोपी नहीं बनाया था, मगर भाजपा को लगा कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो भाजपा ने सीबीआई को आगे कर दिया। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें