पंखिया गैंग के कतरे पंख : मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ गोली का शिकार, नेवी अफसर के घर डाली थी डकैती

मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ गोली का शिकार, नेवी अफसर के घर डाली थी डकैती
UPT | मुठभेड़ में हाथ आया बदमाश

Apr 16, 2024 21:14

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस की पंखिया गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली का शिकार भी हो गया।

Apr 16, 2024 21:14

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस की पंखिया गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली का शिकार भी हो गया। वहीं इन बदमाशों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पंखिया गिरोह का सदस्य है। इसी ने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 2022 में एक मर्चेंट नेवी अफसर के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के नंगला पंखिया निवासी गुड्डु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके एक अन्य साथी दिल्ली निवासी बाबू को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस देर रात इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को चुहड़पुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर एक ऑटो में संदिग्ध लोग घूमते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। जिसके बाद बदमाश गुड्डु गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों से आभूषणों से भरा बैग, दो पिस्तौल कारतूस, घटना में प्रयुक्त ऑटो और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इन बदमाशों पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पहले घरों को करते थे चिन्हित, फिर डालते थे डकैती
इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ दिन में ऑटो टेंपो चलाकर उन घरों को चिन्हित करते थे, उनकी रेकी करते थे और फिर वारदात को अंजाम देने थे। रात के समय वे पेचकस, प्लास व अन्य औजारों से खिड़कियां काटकर वारदात को अंजाम देते थे। पिछले महीने इसी गैंग ने बीटा-2 इलाके में आईएफएस सोसायटी के एक बंद विला में चोरी की थी। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। करीब दो साल पहले गुडडू नाम के अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी ऑफिसर के घर डकैती डाली थी। इस गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, वहीं अब फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Also Read

अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

6 Oct 2024 08:14 AM

गाजियाबाद Weather Update : अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।  और पढ़ें