ग्रेटर नोएडा में राजनाथ सिंह : महेश शर्मा को समर्थन देने पहुंचे रक्षा मंत्री, '400+ सीटें जीतेंगे' का दावा

महेश शर्मा को समर्थन देने पहुंचे रक्षा मंत्री, '400+ सीटें जीतेंगे' का दावा
UPT | ग्रेटर नोएडा में राजनाथ सिंह

Apr 23, 2024 13:00

लोकसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। इसी क्रम में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी ...

Apr 23, 2024 13:00

Greater Noida News : लोकसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। इसी क्रम में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह का दावा
दादरी विधानसभा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में आयोजित इस जनसभा में राजनाथ सिंह ने दावा किया कि भाजपा इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, "अबकी बार 400 पार, देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी।" मंच से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया और लोगों से एक बार फिर भाजपा को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध की समस्याओं से लड़ रहा है और मोदी सरकार इन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विपक्षी दलों पर लगाया आरोप
राजनाथ ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने केवल भ्रष्टाचार और कुशासन का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि भाजपा विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा नेता महेश शर्मा जनता के विकास के लिए समर्पित हैं और उन्हें अवश्य वोट दिया जाना चाहिए। इस जनसभा में भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। चुनावी दौर में आज राजनाथ सिंह झारखंड और बिहार राज्यों का भी दौरा करेंगे।

Also Read

मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

8 Jul 2024 08:43 AM

गाजियाबाद गाजियाबाद के विकास में जुड़ेगा नया अध्याय : मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर तक ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह निर्णय शहर के विकास में एक नया अध्याय... और पढ़ें