ट्रेड शो में चमकेगा यमुना अथॉरिटी का सितारा : सेमीकंडक्टर, फिनटेक सिटी के अलावा ये बनेंगे आकर्षण का मुख्य केंद्र

सेमीकंडक्टर, फिनटेक सिटी के अलावा ये बनेंगे आकर्षण का मुख्य केंद्र
UPT | डॉक्टर अरुणवीर सिंह

Sep 23, 2024 17:29

25 से 29 सितंबर तक होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण अपनी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के साथ बड़ी तैयारियां कर रहा है। इस ट्रेड शो में कई प्रमुख कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

Sep 23, 2024 17:29

Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण अपनी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के साथ बड़ी तैयारी में है। इस साल का ट्रेड शो न केवल यमुना अथॉरिटी के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास और आर्थिक समृद्धि के लिए एक अहम अवसर माना जा रहा है। ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ, डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि इस बार अथॉरिटी का मुख्य फोकस तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर रहेगा – फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर उद्योग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क। इन योजनाओं के माध्यम से यमुना प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और तकनीकी विकास में बड़ा योगदान देने की तैयारी कर रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा।

1644 वर्ग फीट में 16 स्टॉलों का आवंटन
यमुना प्राधिकरण को इस ट्रेड शो में 1644 वर्ग फुट का क्षेत्र आवंटित किया गया है, जिसमें 16 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें से 9x12 फीट का एक मुख्य स्टॉल यमुना अथॉरिटी (YEIDA) के लिए होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के तीन प्रमुख प्रस्ताव वर्तमान में भारत सरकार की कैबिनेट में विचाराधीन हैं और जल्द ही इनकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर उद्योग पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन पहले से ही आरक्षित की जा चुकी है और सरकार से अनुमोदन मिलते ही इस पर कार्यवाही तुरंत शुरू की जाएगी।

इन पर रहेगा विशेष फोकस
यमुना प्राधिकरण इस बार फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर उद्योग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क को अपने प्रमुख आकर्षण के रूप में प्रस्तुत करेगा। सेमीकंडक्टर उद्योग, जो दुनिया भर में एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, इसके लिए यमुना क्षेत्र में पहले से ही जमीन सुरक्षित की जा चुकी है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही इसके लिए एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य देश की बड़ी आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस, विप्रो और टाटा जैसी कंपनियों को इस क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित करना है।

फिनटेक सिटी की महत्वाकांक्षी परियोजना
फिनटेक सिटी को यमुना प्राधिकरण की एक महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। एमसीसी (मिनी सीमेंट कंपनी) और हैवेल्स जैसी प्रमुख कंपनियां यहां अपनी एंकर यूनिट लगाने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना का उद्देश्य यमुना क्षेत्र को एक वैश्विक फिनटेक हब के रूप में विकसित करना है। डॉ. सिंह ने कहा कि जल्द ही स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने वाली कंपनियां
यमुना प्राधिकरण के साथ इस ट्रेड शो में कई प्रमुख कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इनमें पूर्वांचल रियल एस्टेट, आर्कटिक वान, पतंजलि, फिल्म सिटी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, और वीवो शामिल हैं। इसके अलावा, सूर्य और सीफी टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियां भी यमुना प्राधिकरण के साथ अपनी साझेदारी को प्रस्तुत करेंगी। डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह ट्रेड शो यमुना प्राधिकरण के लिए नए निवेशकों और उद्योग जगत के बड़े नामों के साथ मुलाकात करने और उन्हें अपनी योजनाओं से अवगत कराने का सुनहरा मौका होगा।

यमुना प्राधिकरण की योजनाएं
यमुना प्राधिकरण की प्रमुख योजनाएं राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेड शो के दौरान प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करेगा और साथ ही नए निवेशकों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों के अनुसार नई योजनाओं को तैयार करेगा।

Also Read

गनौली गांव के बॉबी बंसल ने EPFO परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन

24 Sep 2024 12:50 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा : गनौली गांव के बॉबी बंसल ने EPFO परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन

गनौली गांव में गर्व और हर्ष का माहौल तब चरम पर पहुंच गया, जब गांव के होनहार युवा बॉबी बंसल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कर्मचारी... और पढ़ें