UP R0-ARO paper leak : एसटीएफ ने राजीव नयन के साथी को किया गिरफ्तार, हर साजिश में अमित सिंह का अहम रोल

एसटीएफ ने राजीव नयन के साथी को किया गिरफ्तार, हर साजिश में अमित सिंह का अहम रोल
UPT | राजीव नयन का साथी अमित सिंह गिरफ्तार

Apr 05, 2024 20:46

पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथी अमित सिंह को यूपी STF ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अमित सिंह कॉमर्स की कोचिंग चलाने वाला और RO/ ARO के अभ्यर्थियों को इकट्ठा करने का काम करता था...

Apr 05, 2024 20:46

Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के साथी अमित सिंह को यूपी STF ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अमित सिंह कॉमर्स की कोचिंग चलाने वाला और RO/ ARO के अभ्यर्थियों को इकट्ठा करने का काम करता था। अमित राजीव नयन मिश्रा का दाहिना हाथ था और उसके हर साजिश में उसका अहम योगदान रहता था। आपको बता दें कि एसटीएफ ने मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को कुछ दिन पहले नोएडा से गिरफ्तार किया था।

अमित ने किए अहम खुलासे
गिरफ्तार अमित सिंह को इन दिनों लखनऊ के इंदिरा भवन में रहता था। वह राजीव का बेहद करीबी है और उसकी हर साजिश में उसके साथ रहता था। पुलिस अमित को कौशाम्बी के मंझनपुर थाने में रखा गया है। अमित से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। उसने पूछताछ में बताया कि अभ्यर्थियों को नैनी स्थित आरोग्यम हास्पिटल में प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे। वह राजीव को भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट उपलब्ध करवाता था।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : पुलिस भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड राजीव मेरठ से गिरफ्तार

राजीव को किया था नोएडा से गिरफ्तार
आपको बता दें कि एसटीएफ ने राजीव नयन मिश्र को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से अमित सिंह की खोजबीन चल रही थी। राजीव नयन मिश्रा ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में भी पेपर बेचने का धंधा किया था। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका था। एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम एसटीएफ को इनपुट मिला था कि पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाला आरोपी राजीव नयन मिश्रा मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में है। इसके बाद एसटीएफ ने मेरठ की लोकल पुलिस को सूचना दी और खुद मौके पर पहुंची। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read

  प्रेमिका से गुस्साई पत्नी ने पति को पुलिस के सामने पीटा

8 Jul 2024 06:00 PM

हापुड़ हापुड़ में पति को दूसरी युवती के साथ पकड़ा : प्रेमिका से गुस्साई पत्नी ने पति को पुलिस के सामने पीटा

पति को उसकी प्रेमिका के घर देखकर एक पत्नी ने हाईवोल्टेज हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सामने ही पत्नी ने पति में थप्पड़ जड़ दिए। और पढ़ें