10,500 हेक्टेयर में होगा विकास : यमुना प्राधिकरण का महाप्रोजेक्ट, 9 महीने में तैयार हो जाएगा 'नया आगरा' का ब्लूप्रिंट

यमुना प्राधिकरण का महाप्रोजेक्ट, 9 महीने में तैयार हो जाएगा 'नया आगरा' का ब्लूप्रिंट
UPT | Yamuna Development Authority

Jul 22, 2024 17:29

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर को विकसित किया गया, जहां पर इस समय काम चल रहा है। दूसरे चरण में मथुरा और अलीगढ़ को विकसित किया जाएगा...

Jul 22, 2024 17:29

Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण ने एक अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की है - "नया आगरा" का निर्माण। यह प्रोजेक्ट प्राधिकरण के विकास कार्यक्रम का तीसरा चरण है, जिसमें एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर का निर्माण किया जाएगा। यह 27 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। इसका मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी स्काई ग्रुप को दी गई है।

10,500 हेक्टेयर जमीन पर बसेगा नया आगरा
सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर को विकसित किया गया, जहां पर इस समय काम चल रहा है। दूसरे चरण में मथुरा और अलीगढ़ को विकसित किया जाएगा। अब तीसरे चरण में आगरा को डेवलप किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण नया आगरा बसाने जा रहा है। यहां पर सब अनोखा और गजब का होगा। इसमें करीब 10,500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। फिलहाल इसका मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नेशनल कंपनी स्काई ग्रुप (Sky Group) को जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले 9 महीना के भीतर इसका ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा और काम शुरू हो जाएगा।

प्रदूषण मुक्त फैक्ट्री और कंपनी लगेगी
नए आगरा की सबसे खास चीज यह होगी कि यहां पर प्रदूषण मुक्त फैक्ट्री और कंपनी लगेगी। यहां पर कोई ऐसी कंपनी या फैक्ट्री नहीं होगी जो प्रदूषण पैदा करती हो। इसके अलावा हेरिटेज को बढ़ावा दिया जाएगा। इसको बेहद खास तरीके से डेवलप किया जाएगा। जो जमीन बंजर पड़ी हुई है, उसको जरूरी उपयोग में लाया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा और फिर मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।

Also Read

70  लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

7 Sep 2024 09:40 PM

मेरठ मेरठ आईआईए भवन में लोन मेला : 70 लाभाथियों को वितरित की 50 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि

एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गठित 110 एस एच जी ग्रुपों को रूपये 1 करोड़ 65 लाख के सीसीएल स्वीकृत किये गये। जिसमें से 20 ग्रुप को ऋण मेले मे चेक वितरित किये गये।  और पढ़ें