Ghaziabad News : रक्षाबंधन पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, महिलाओं को आज रात 12 बजे से निःशुल्क यात्रा उपलब्ध

रक्षाबंधन पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, महिलाओं को आज रात 12 बजे से निःशुल्क यात्रा उपलब्ध
UPT | UP Roadways Bus

Aug 19, 2024 02:42

बसों के चलने से लंबी दूरी में जाने वाली महिला यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं अब एक सप्ताह तक विशेष परिस्थिति को छोड़कर चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द की गई है।

Aug 19, 2024 02:42

Short Highlights
  • रोडवेज बस में रक्षाबंधन की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा
  • गाजियाबाद से हर रूट पर उपलब्ध होंगी अतिरिक्त बसें
  • रूट पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर उतारी जाएंगी बसें  
Ghaziabad News : गाजियाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएगी। रक्षाबंधन वाले दिन महिलाओं को 24 घंटे फ्री यात्रा की अनुमति होगी। रक्षाबंधन पर आज रविवार रात 12 बजे से मंगलवार तक महिलाओं के रोडवेज बस में फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।

महिलाओं के साथ बच्चे भी चल सकेंगे फ्री
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं को मिलने वाली फ्री यात्रा सुविधा के दौरान बच्चे भी यात्रा कर सकेंगे। वयस्क पुरुष को महिलाओं के साथ चलने पर फ्री यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। आज रात 12 बजे से महिलाएं यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। रक्षाबंधन पर फ्री में यात्रा करने वाली महिलाओं को जीरो शुल्क का टिकट दिया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन महिलाओं को कहीं भी रोडवेज बसों से उतरने की छूट होगी। इसी के साथ यूपी रोडवेज के ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि वो महिलाओं को देखकर जरूर बसों को रोकें। ऐसा ना करने वाले रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद डिपो से रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त बसें
गाजियाबाद डिपो से हर 10 मिनट में रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज और ईबसें चलाई जाएगी। गाजियाबाद रीजन के आठ बस डिपो से रक्षाबंधन के मौके पर करीब 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों को महिलाओं की भीड़ को देखते हुए अलग—अलग रूटों पर उतारा जाएगा।

बसों के चलने से लंबी दूरी में जाने वाली महिला यात्रियों को फायदा
बसों के चलने से लंबी दूरी में जाने वाली महिला यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं अब एक सप्ताह तक विशेष परिस्थिति को छोड़कर चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द की गई है। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ के लिए जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें