हाथरस सत्संग हादसा : बेटी काजल बोली- घर वाले मना कर रहे थे, फिर भी सहेलियों के साथ चली गई मां

बेटी काजल बोली- घर वाले मना कर रहे थे, फिर भी सहेलियों के साथ चली गई मां
UPT | मृतक विमलेश देवी के पति का चेक प्रदान करते अधिकारी।

Jul 07, 2024 01:30

वह बेटी को नाना के पास छोड़कर प्रवचन सुनने चली गईं। काजल ने बताया कि मां का मोबाइल फोन, पर्स, गहने कुछ नहीं मिले। वहां के प्रशासन के पास से सिर्फ मां का पार्थिव शरीर दिया गया।

Jul 07, 2024 01:30

Short Highlights
  • मृतक ​विमलेश देवी की बेटी ने बताई आपबीती
  • मां का मोबाइल फोन, पर्स, गहने कुछ नहीं मिले
  • बेटी ने की मां की सहेलियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
Ghaziabad News : हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में मेरी मां मरती रहीं और जिन सहेलियों के साथ वह गईं थी वह उन्हें मरता छोड़ आईं। हाथरस हादसे में मृतक विमलेश देवी की बड़ी बेटी काजल ने बताया कि मां को आसपास की पांच-छह सहेलियों ने कहा था कि हाथरस प्रवचन सुनने जाना है। वह जाने के तैयार हो गईं। घर के सभी लोगों ने मना किया लेकिन वह नहीं मानी। ये कहना है कि हाथरस सत्संग हादसे में जान गवाने वाली मृतक विमलेश देवी की बेटी काजल का। 

हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया
काजल ने बताया कि घटना के दौरान जब सूचनाएं आनी शुरू हुई तो हम घबरा गए और ईधर-ऊधर से जानकारी जुटाने लगे। बाद में हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया वहां से जानकारी आई। उन्होंने पहचान के लिए जब फोटो भेजी तब हमें पता चला कि हम सब की दुनिया ही उजड़ गई। ​उन्होंने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र भेल फार्मा से रिटायर हैं और एक दुकान चलाते हैं। वह तीन भाई बहन है। दोनों बड़े भाई बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी की बातचीत चल रही थी।

अगले महीने छोटी बहन के लिए लड़का देने जाने की तैयारी
काजल ने बताया कि मां ने अगले महीने छोटी बहन के लिए लड़का देने जाने की तैयारी की थी। काजल खुद गुजरात में रहती है और उनके भाई-भाभी भी उनके साथ ही रहते हैं। काजल की छोटी बहन भी दो दिन पहले उनसे मिलने के लिए गुजरात में ही आई हुई थी। बस काजल की बेटी अपनी नानी के पास थी। वह बेटी को नाना के पास छोड़कर प्रवचन सुनने चली गईं। काजल ने बताया कि मां का मोबाइल फोन, पर्स, गहने कुछ नहीं मिले। वहां के प्रशासन के पास से सिर्फ मां का पार्थिव शरीर दिया गया। 

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख का चेक 
प्रशासन की ओर से मृतका के परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदत्त 02 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया है। गाजियाबाद की विमलेश पत्नी सुरेंद्र, निवासी लाल क्वार्टर, बिहारीपुरा, गाजियाबाद की हाथरस में भगदड़ के दौरान मौत हो गई थी। मृतका विमलेश के पति सुरेंद्र को प्रशासन ने चेक प्रदान किया है। 

Also Read

शहर के डायग्नोस्टिक सेन्टर पर ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप, मिली खामिया नोटिस जारी

19 Sep 2024 03:28 PM

मेरठ Meerut News : शहर के डायग्नोस्टिक सेन्टर पर ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप, मिली खामिया नोटिस जारी

सुविधा डायग्नोस्टिक सेन्टर शाँप नं0-01 अंसारपुरा हापुड रोड मेरठ एवं आरएस इमेजिंग सेन्टर हापुड रोड मेरठ पर छापेमारी कार्यवाही की गई। और पढ़ें