Ghaziabad News : गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के खिलाफ आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, महंत को गिरफ्तार करने की मांग

गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के खिलाफ आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, महंत को गिरफ्तार करने की मांग
UPT | गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।

Oct 05, 2024 17:00

हजरत अली पैगम्बर साहब को अपमानित किया है। जो कि निंदाजनक है। इससे समाज के लिए अहितकारी हो रहा है। इसके खिलाफ संगीन धाराओं में तत्काल कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए

Oct 05, 2024 17:00

Short Highlights
  • डासना देवी मंदिर के पास पुलिस बल तैनात
  • पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के विरूद्ध टिप्पणी का विरोध
  • नरसिंहानंद की टिप्पणी को मुस्लिम समाज की भावनाए भड़काने वाला बताया
Ghaziabad News : गाजियाबाद डासना स्थित देवी मंदिर में रहने वाले यति नरसिंहानंद द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के विरूद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने ना केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को गहराई से आहत किया है बल्कि ये बयान देश के संप्रदायकि सौंदर्य और शांति के लिए गंभीर खतरा है। ये बातें शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कही।

प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति
नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। 

संगीन धाराओं में तत्काल कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए
जिलाध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि यति नरसिंहानंद, अनिल यादव, सियानंद, निर्भयानंद, रामस्वरूपानंद ने हजरत अली पैगम्बर साहब को अपमानित किया है। जो कि निंदाजनक है। इससे समाज के लिए अहितकारी हो रहा है। इसके खिलाफ संगीन धाराओं में तत्काल कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।  

डासना देवी मंदिर में प्रदर्शन करने वालों पर केस दर्ज 
दूसरी तरफ डासना में देवी मंदिर पर लोगों के प्रदर्शन करने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। डासना देवी मंदिर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, कैला भट्टा में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

Also Read