गाजियाबाद में बोलीं बेबी रानी मौर्य : दलित समाज मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम किरदार निभाएगा

दलित समाज मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम किरदार निभाएगा
UPT | गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित भाजपा बूथ सम्मेलन में मंचासीन बेबी रानी मौर्य और गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग।

Apr 13, 2024 16:27

बूथ जीतने की रणनीति तय है ..मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता। इसी के आधारभूत संगठन कार्यकर्त्ता हर बूथ जीतेगा हर वार्ड जीतेगा, हर ब्लॉक जीतेगा,हर विधानसभा जीतेगा पूरी लोकसभा जीतेगा, प्रदेश जीतेगा और देश जीतेगा...

Apr 13, 2024 16:27

Short Highlights
  • गाजियाबाद में बूथ सम्मेलन का किया शुभारंभ 
  • हिंदी भवन में आयोजित हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
  • बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की 
Ghaziabad news : गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है  उस तरह से चुनाव प्रचार की गति भी जोर पकड़ रही है। गाजियाबाद महानगर द्वारा आयोजित शहर विधानसभा के मुख्य सम्मेलन कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य को कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने हेतु भेजा गया। बूथ सम्मेलन की मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य योगी सरकार में महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार की कैबिनेट मंत्री हैं। बेबी रानी मौर्य ने बूथ सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।

भाजपा गाजियाबाद में निश्चित ही जीतेगी
हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और मंडल प्रभारी प्रमुख रूप से आमंत्रित थे। इस दौरान भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गाजियाबाद में निश्चित ही जीतेगी कारण जिस प्रकार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को अब तक मिलता चला आ रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह जिस प्रकार दिख रहा है मुझे विश्वास है भाजपा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर सफल होगी और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत भी सफल होगी।

हमारे बूथ जीतने की रणनीति तय है ..मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता
हमारे बूथ जीतने की रणनीति तय है ..मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता। इसी के आधारभूत संगठन कार्यकर्त्ता हर बूथ जीतेगा हर वार्ड जीतेगा, हर ब्लॉक जीतेगा,हर विधानसभा जीतेगा पूरी लोकसभा जीतेगा, प्रदेश जीतेगा और देश जीतेगा। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को सार्थक करने के लिए हमें बूथ की प्रचंड जीत को ही आधार बनाना है।
मंत्री बेबी रानी मौर्या ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए बताया कि देश के प्रधानमन्त्री मोदी ने दलित, शोषित पिछड़े वर्गो की चिंता की है उनको सम्मान दिया है। मोदी ने बाबा साहब को भारत रत्न और पंच तीर्थ देकर हमारे दिलों को छुआ है। आज दलित समाज मोदी की तीसरी पारी को लाने में अपना अहम किरदार अदा करेगा। बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संजीव शर्मा ने कहा कि अभी तक भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मैने गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं का सेवक और सहयोगी बनकर कार्य किया है और आगे इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में करता रहूंगा।

कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त
भाजपा और आरएलडी के अधिकृत प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री रहे अतुल गर्ग ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप जैसे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा को नई सफलताएं प्राप्त हो रही हैं जिसका जीता जाता उदाहरण  आप 2014 से देख ही रहे हो। पहले कहा जाता था कि एक बार भाजपा की सरकार एक बार कांग्रेस सरकार लेकिन हमारी प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है।

प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अधिक कराने की बात
लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन ने प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अधिक कराने की बात कही। बूथ सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या,लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, हातम सिंह नागर, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, सुनील यादव, प्रदीप चौहान, रनिता सिंह, प्रदीप चौधरी, राजीव शर्मा, संयोजक राजेश शर्मा, राकेश त्यागी, मनोज यादव, राजीव अग्रवाल सहित सभी मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सैक्टर संयोजक, सैक्टर प्रभारी,पार्षद, मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें