Ghaziabad News : सतेंद्र शिशौदिया बोले-कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की

सतेंद्र शिशौदिया बोले-कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की
UPT | संगोष्ठी में मंचासीन अतिथिगण।

Jun 26, 2024 03:19

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व संविधान की रक्षा हेतु लोकतंत्र के सिपाही हजारों स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में ठूस दिया गया था। कानून व्यवस्था धवस्त कर हिटलरशाही व्यवस्था लागू हो गई थी।

Jun 26, 2024 03:19

Short Highlights
  • भाजपा ने आपातकाल को लेकर किया संगोष्ठी का आयोजन
  • भाजपा ने आपातकाल को याद कर मनाया काला दिवस 
  • आपातकाल के दिनों की दुश्वारियों की दिलाई कार्यकर्ताओं को याद 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर ने 25 जून (आपातकाल) को काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर भाजपा ने आपात काल को लेकर एक वैचारिक संगोष्ठी आईटीएस कॉलेज मोहननगर के सभागार में आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने आपातकाल के दिनों की दुश्वारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद व संविधान की रक्षा हेतु लोकतंत्र के सिपाही हजारों स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में ठूस दिया गया था। कानून व्यवस्था धवस्त कर हिटलरशाही व्यवस्था लागू हो गई थी।

आपातकाल को 47 साल पूरे हो चुके हैं
उन्होंने बताया 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश मे लोकतंत्र की हत्या की गई थी। इंदिरा गांधी के शासन काल में लगाए गए आपातकाल को 47 साल पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पिछले 70 सालों से देश पर एक परिवार पार्टी का राज रहा है। ऐसी पार्टी लोकतंत्र की बात करती है जबकि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है उसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। देश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सबसे पहले राजनीतिक हत्या श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हुई। उन्हें जेल में डाल दिया गया और उनकी जेल में मौत हो गई। देश में सबसे पहले राजनीतिक हत्या कांग्रेस ने की, वह कांग्रेस आज बीजेपी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है। ये भी देश कभी भूल नहीं सकता आपतकाल में ही मीडिया की स्वतंत्रता पर कुठाराघात हुआ था।

भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा आज के दिन इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी न जाने आज कांग्रेस के नेता किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है। संविधान के खतरे की बात कह रहे हैं। देश अब जान चुका है कांग्रेस भक्षक पार्टी है भाजपा रक्षक पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नही होता। उधर दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपनी कथनी करनी में फटाफट और सटासट बदलाव करने वाली पार्टी है। सत्ता पर काबिज होने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। उसी का एक उदाहरण आपातकाल था।

लोकतंत्र के नायकों का शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मंचासीन लोकतन्त्र सेनानियों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा के द्वारा आपातकाल लागू होने पर जेल गए लोकतन्त्र के नायकों बलदेव राज शर्मा, नीलम शर्मा पत्नी स्वर्गीय यशपाल शर्मा, चंद्र पाल चौधरी और रमेश राघव आदि का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष सतपाल चौधरी ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम के संयोजक महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, जिला महामंत्री जितेन्द्र चितौड़ा, मंच संचालक महामंत्री गोपाल अग्रवाल के अलावा पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक मंजु सिवाच, पूर्व अध्यक्ष सतबीर राघव, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, अमरदत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें