Ghaziabad news : एक पेड़ मां के नाम लगाकर भाजपा दे रही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश

एक पेड़ मां के नाम लगाकर भाजपा दे रही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश
UPT | गाजियाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा अपनी मां के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण करते हुए।

Jun 29, 2024 13:48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे।

Jun 29, 2024 13:48

Short Highlights
  • गाजियाबाद में शुरू हुआ एक पेड़ मां के नाम अभियान 
  • छह जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान
  • पीएम मोदी और सीएम योगी के  आह्वान पर चलाया अभियान
Ghaziabad BJP News : एक पेड़ मां के नाम लगाकर भाजपा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दे रही है। गाजियाबाद में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया हुआ है। भाजपा पदाधिकारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दी हुई हैं। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नंदग्राम वार्ड 11 में अपनी मां रमा शर्मा के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने अपने संदेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सलाह दी। वहीं मौजूद पार्षद संजय त्यागी ने रोपण किए गए पौधे के लालन पालन का जिम्मा लिया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे प्रदेश में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे। आम जन मानस और पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में जुट कर अधिक से अधिक पौध रोपण करना है।

अभियान भाजपा 6 जुलाई तक सम्पन्न करेगी
संजीव शर्मा ने बताया बीजेपी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ और यह अभियान भाजपा 6 जुलाई तक सम्पन्न करेगी। वैसे तो पौधारोपण प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगा। 

हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व का अहसास कराया
संजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए पेड़ों का बसना अति आवश्यक है। इस बार देश प्रदेश में जिस प्रकार गर्मी का वातावरण बना है उसने हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व का अहसास कराया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अत्यंत गंभीर है। प्रदेश में पेड़ पौधों की अवैध कटाई को भी वन विभाग के माध्यम से सख्ती से रोका जाएगा ।

अभियान को गति देने में महानगर की टीम
हमारे साथ नए पेड़ पौधों के रोपण में इस मुहिम से स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडलों, धार्मिक सामाजिक सभी व्यक्तियों को उत्साह के साथ जुड़ना है।
महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि अभियान को गति देने में महानगर की टीम, मंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ 23 जून से लगातार लगातार पौधारोपण करा रही है।

एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया
इसी कड़ी में पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने एक पेड़ मां के नाम को अभियान को गति देने का काम किया था जिसमें महामंत्री पप्पू पहलवान ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया था।
 

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें