चुनाव से पहले घर-घर दस्तक : लाभार्थियों के पास जाकर भाजपाइयों ने कहा- मोदी की राम राम

लाभार्थियों के पास जाकर भाजपाइयों ने कहा- मोदी की राम राम
UPT | गाजियाबाद में लाभार्थी संपर्क अभियान करते भाजपाई।

Mar 01, 2024 17:49

अभियान के तहत लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क कर रही है।

Mar 01, 2024 17:49

Short Highlights
  • लाभार्थियों की समृद्धि-मोदी की गारंटी का स्टीकर घर पर चिपकाया
  • गाजियाबाद में 5 मार्च तक चलेगा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान
  • लाभार्थी से संपर्क के दौरान मिस्ड कॉल कराकर पार्टी से जोड़ने का काम 
Ghaziabad BJP News : मोदी सरकार के विकासशील होने के प्रति आमजन मानस के मनोभाव को आत्मसात करते हुए लाभार्थियों की समृद्धि-मोदी की गारंटी का स्टीकर उनके घर के द्वार पर चिपकाते हुए पूरे महानगर में सभी बूथों पर पार्टी नेता, कार्यकर्ता लाभार्थियों से मोदी की राम राम कह रहे हैं। 

अलग अलग बूथों पर संपर्क किया
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देश पर शहर मंडल में मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता के नेतृत्व में सघन लाभार्थी अभियान चलाया। जिसमें प्रमुख रूप से लोकसभा विस्तारक अंकित शर्मा ,महानगर द्वारा भेजे गये अतिथि  आशु वर्मा पूर्व मेयर व प्रदीप चौधरी महानगर मीडिया प्रभारी नें अलग अलग बूथों पर संपर्क किया। 

भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में अभियान 25 फ़रवरी से 5 मार्च तक अनवरत चलाने की योजना है। अभियान के तहत लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क कर रही है। लाभार्थियों से मिलकर मोदी की राम राम दी गई और सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यकर्ताओं के साथ 20 से 40 लाभार्थियों तक संपर्क किया
लाभार्थी से संपर्क के दौरान 9638002024 पर मिस्ड कॉल कराकर पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर मंडल में अभियान में पहुंचे बूथ अभियान संयोजक पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलने वाले इस लाभार्थी संपर्क अभियान से जुड़कर हमने कार्यकर्ताओं के साथ 20 से 40 लाभार्थियों तक संपर्क किया। इसी के साथ

महानगर के कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान में पार्टी की केंद्र सरकार की योजनाएं
लाभार्थियों मिस कॉल करवाया ताकि लाभार्थी को और अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती रहे। बूथों पर हमने घर घर मोदी की गारंटी के स्टीकर भी लगाए। सराय नजर अली और पंजाब लेन के बूथ अभियान संयोजक व महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बूथों पर लाभार्थियों से सम्पर्क करते हुए बताया कि महानगर के कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान में पार्टी की केंद्र सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं। उनको जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जो लाभार्थी हैं उनसे संपर्क करके उनकी सूक्ष्म वीडियो बनाने का कार्य करते हुए उसे सोशल मीडिया नमो ऐप, सरल ऐप डाउनलोड कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राजू पांचाल क्षेत्रीय संयोजक ने मंडल द्वारा आवंटित किए गए बूथों पर संपर्क किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभियान संयोजक सुशील जांगीद, सह संयोजक सुमन सक्सेना, वंदना पांडेय, सुमन सिंह,डा नदीम, सुलेमान,चांद भारती,यश गोयल,मीना गांधी, विनीता पाल, डॉ. रवींद्र,गौरव भारद्वाज, प्रेमलता कोरी, बत्रा व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें