गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने झोंकी ताकत, युवाओं को लुभाने के लिए भाजयुमो सम्मेलन

भाजपा ने झोंकी ताकत, युवाओं को लुभाने के लिए भाजयुमो सम्मेलन
UPT | गाजियाबाद में भाजयुमो सम्मेलन में अतिथियों का सम्मान करते भाजयुमो पदाधिकारी।

Sep 30, 2024 08:44

युवाओं की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण है। उन्होंने वहां उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आने वाला समय युवाओं का है।

Sep 30, 2024 08:44

Short Highlights
  • विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजयुमो सम्मेलन
  • प्रताप विहार में आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहयोग का आहृान
Ghaziabad assembly by-election : विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। शहरी क्षेत्र की विधानसभा सीट पर हर वर्ग में अपनी पकड़ बनाने के लिए भाजपा कार्यक्रम और सम्मेलनों का सहारा ले रही है। इसके लिए शहरी क्षेत्र विधानसभा में भाजपा की गतिविधियां बढ़ रही है। इस कड़ी में युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव
सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव एवम अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त दिवेदी, प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम लीलावती स्कूल प्रताप विहार में आयोजित किया गया।

देश की युवा पीढ़ी ऊर्जावान
भाजयुमो का सम्मेलन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए गिरीश चंद यादव ने कहा की देश की युवा पीढ़ी ऊर्जावान है इन युवाओं की ऊर्जा का सही प्रयोग राष्ट्र निर्माण में अति महत्पूर्ण है। उन्होंने वहां उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की आने वाला समय युवाओं का है।

युवा नेतृत्व की भूमिका हमेशा से अहम
युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने कहा कि पार्टी को आगे ले जाने में युवा नेतृत्व की भूमिका हमेशा से अहम होती है। क्योंकि युवा साथियों के अंदर उमंग एवं उत्साह होता है तथा युवा साथी पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार लोगों तक करते हैं।
बैठक को आगे संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा युवाओं को अपनी ताकत दिखानी है और इसके साथ ही मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करते हुए देश को विश्व का सबसे मजबूत इकोनॉमी वाला देश बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, उपाध्यक्ष चमन भाटी ,सह मीडिया प्रभारी करन शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा काजल त्यागी एवं महानगर  के अन्य पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Also Read

4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

30 Sep 2024 07:00 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में रामलीला का भव्य आयोजन : 4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

इस बार रामलीला में मुरादाबाद, बरेली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों से कलाकार शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला 65 फीट लंबा होगा, और दशहरे पर रंगीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा... और पढ़ें