Ghaziabad News : गांधी जयंती पर मलिन बस्तियों में चलेगा स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर मलिन बस्तियों में चलेगा स्वच्छता अभियान
UPT | गांधी जयंती पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते एडीएम प्रशासन

Sep 28, 2024 17:41

सभी विभाग अपने-अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। गांधी जयंती पर होने वालें कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। 

Sep 28, 2024 17:41

Short Highlights
  • गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक  
  • गांधी जी के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा
  • कराए जाएंगे वाद-विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता
Mahatma Gandhi Jayanti 2024 : महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

सभी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा
बैठक के दौरान एडीएम ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कार्यांलयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें गांधी जी के जीवन पर संगो​ष्ठी आयोजित की जायेगी। नगर निगम द्वारा मलिन बस्तियों सहित अन्य सभी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

चित्रकला, वाद-विवाद, निबं​ध सहित अन्य प्रतियोगिता
माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग को आदेशित किया जायेगा सभी विद्यालयों में गांधी जयंती पर चित्रकला, वाद-विवाद, निबं​ध सहित अन्य प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस सहित अन्य विभाग एवं संस्थाओं द्वारा अस्पतालों और आश्रमों में फल व पुष्पाहार वितरित किये जाएंगे।

महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई
गांधी जयंती पर जनपद में विभिन्न जगहों पर लगी महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई सहित माल्यार्पण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया जाएगा। वानिकी विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया जायेगा।

जेल में फलहार सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित
इसके साथ क्रीडा विभाग द्वारा वि​विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जेल निरीक्षक द्वारा जेल में फलहार सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। आबकारी विभाग को गांधी जयंती पर ड्राई डे रखने के आदेश है। कार्यक्रमों के सम्बंध में सम्बंधित विभागों को ​जिओ जारी हो गए। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर सभी कार्यक्रम एवं समय सारणी लगभग पूर्व की भांति ही है, अत: सभी विभाग अपने-अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। गांधी जयंती पर होने वालें कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
बैठक में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त श्री अरूण कुमार यादव, एडीएम न्यायिक, जिला विकास अधिकारी,​ जिला सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, आबकारी अधिकारी, एमसीएमओ स्वास्थ्य विभाग, उप क्रीडा अधिकारी, पुलिस अधिकारी, वन विभाग, जेल अधिकारी, खाद्य एवं औ​षधि विभाग, राजस्व, पर्यटन, जीडीए, सिविल डिफेंस सहित अन्य विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

Also Read

घर में इस हालत में मिली मां-बेटी की लाश, लूटपाट की आशंका

28 Sep 2024 06:25 PM

हापुड़ हापुड़ में डबल मर्डर से सनसनी : घर में इस हालत में मिली मां-बेटी की लाश, लूटपाट की आशंका

हापुड़ में मां-बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मां-बेटी की हत्या 4-5 दिन पहले की गई है... और पढ़ें