गाजियाबाद मे मिले सलमान खान के घर फायरिंग के तार : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक करना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस ने रोहित को पकड़ा

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कैब बुक करना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस ने रोहित को पकड़ा
UPT | रोहित

Apr 20, 2024 11:21

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सलमान खान के घर 17 अप्रैल की शाम फायरिंग की घटना हुई। जिसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस लगातार इस घटना की...

Apr 20, 2024 11:21

Ghaziabad News : बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सलमान खान के घर 17 अप्रैल की शाम फायरिंग की घटना हुई। जिसके बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस लगातार इस घटना की छानबीन में लगी हुई है। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। जहां अब इस मामले के तार गाजियाबाद से जुड़े मिले है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक हुई थी कैब
बता दें कि मुंबई पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक की गई थी, जो सलमान खान के घर पर पहुंची थी। यह कैब गाजियाबाद के गोविंदपुरम के रोहित ने बुक की थी। कैब के चालक ने पुलिस को यह बात बताई। इसके बाद पुलिस गाजियाबाद पहुंची और रोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

लॉरेंस बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई के लिए उठाया कदम
हालांकि पूछताछ में यह बात पता चली की लॉरेंस बिश्नोई पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रोहित ने यह कदम उठाया था। उसका लॉरेंस से कोई संबंध नहीं है। रोहित खुद सलमान खान का फैन है। उधर रोहित को हिरासत में लेने की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिचित कवि नगर थाने पहुंचे और उन्होंने रोहित को मुक्त करने के लिए काफी प्रयास किया। सलमान खान के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को कैब चालक के पहुंचने की जानकारी दी थी।

Also Read

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो पर होगा बड़ा फैसला, किसानों के मुद्दों पर खास फोकस

27 Oct 2024 04:33 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की बोर्ड बैठक : ग्रेनो वेस्ट मेट्रो पर होगा बड़ा फैसला, किसानों के मुद्दों पर खास फोकस

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में रविवार को बोर्ड मीटिंग चल रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जिसमें किसानों की समस्या मुख्य है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर भी कोई बड़ा फैसला बैठक के माध्यम से आ सकता है। और पढ़ें