Ghaziabad News : पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी पर कोठी कब्जाने का आरोप, ये है पूरा मामला

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की बेटी पर कोठी कब्जाने का आरोप, ये है पूरा मामला
UPT | जनरल वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह पर कोठी कब्जाने का आरोप

Oct 19, 2024 08:42

अगस्त 2024 तक कोई किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की गई और ना मेरे मकान को खाली किया गया।

Oct 19, 2024 08:42

Short Highlights
  • आनंद प्रकाश ने अपने ऊपर लगे आरोप झुठलाए
  • बोले मंत्री की बेटी को कोठी किराए पर दी थी
  • कई महीने से किराया नहीं दिया और ना कोठी खाली की
Ghaziabad News : पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह पर गाजियाबाद निवासी हाईटेक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आनंद प्रकाश आनंद प्रकाश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आनंद प्रकाश ने जनरल वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह पर कोठी कब्जाने का आरोप लगाया है।

आनंद प्रकाश का आरोप है
आनंद प्रकाश का आरोप है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी को मकान सं0 आर-2/27, राज नगर, थाना कवि नगर जिला गाजियाबाद को किराए पर दिया गया था। जो कि जुलाई 2014 से किराए पर रह रहे थे। किराये की एवज में 25,000/- रू0 प्रति माह अग्रिम 18 माह तक महावार किराया द्वारा बैंकर चेक योगजा सिंह के खाते से भुगतान किया गया।

एक लाख रूपया किराया प्रति माह
इसके बाद एक लाख रूपया किराया प्रति माह इस शर्त के साथ कि हर 11 महीने बाद 10 प्रतिशत किराये में बढोतरी के साथ तय किया गया था। जनवरी 2017 तक कोई किराया नहीं दिया गया। 14 फरवरी 2017 व 15 फरवरी 2017 को कुल 33,50,000/- किराये की मद में मेरे खाते में ट्रांसफर किया गया था।

सितम्बर 2023 तक फिर कोई किराया अदा नहीं किया
तत्पश्चात सितम्बर 2023 तक फिर कोई किराया अदा नहीं किया गया। बार-बार कहने के बावजूद 12 अक्टूबर 2023 को एक करोड़ रूपये किराया दिया गया। इसके बाद अगस्त 2024 तक कोई किराया नहीं दिया गया। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की गई और ना मेरे मकान को खाली किया गया। जिस पर मजबूरन मैंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से किराया वसूली एवं मकान खाली कराने हेतु सक्षम न्यायालय में
वाद दायर कर नोटिस भिजवा दिया गया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं। उन्होंने कहा कि मकान बेचने की बात गलत है।

Also Read

पंखुड़ी और दीपक भाटी का सरकार पर हमला, बोले- नोएडा की जनता बस वोट और टैक्स...

19 Oct 2024 05:46 PM

गौतमबुद्ध नगर कैंब्रिज स्कूल केस : पंखुड़ी और दीपक भाटी का सरकार पर हमला, बोले- नोएडा की जनता बस वोट और टैक्स...

नोएडा के कैंब्रिज स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से डिजिटल रेप की घटना सामने आई। क़रीब दस दिनों तक गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग चुप्पी साधकर बैठे रहे... और पढ़ें