केदारनाथ हादसा : बादल फटने से सैलाब में बहे गाजियाबाद के चार युवक, सदमे में परिजन

बादल फटने से सैलाब में बहे गाजियाबाद के चार युवक, सदमे में परिजन
UPT | गाजियाबाद।

Aug 03, 2024 01:48

लापता चारों युवकों के परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। देर रात तक चारों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था।  

Aug 03, 2024 01:48

Short Highlights
  • चारों युवकों के परिजन केदारनाथ के लिए रवाना 
  • अभी तक चारों युवकों में किसी का पता नहीं चला
  • साथ गए एक अन्य की किसी तरह से बची जान 
Ghaziabad News : उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने से गाजियाबाद निवासी पांच युवक पानी में बह गए। जिसमें से चार का अभी तक कुछ पता नहीं है। चारों लापता हैं। एक युवक को रेस्क्यू कर बचाया गया है। लापता चारों युवकों के परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। देर रात तक चारों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था।  

बादल फटने से पानी का बहाव तेज
खोड़ा के अर्चना एन्क्लेव निवासी चिराग गुप्ता (21), सुमित (20) पुत्र राम अभिषेक शुक्ला, पिंटू (28) उर्फ कृष्णा पटेल पुत्र लाल बहादुर, दीपक विहार के निखिल सिंह (20) पुत्र राकेश सिंह और सचिन शाह पुत्र मुकेश शाह हरिद्वार गए थे। जहां से सभी पांचों युवक 29 जुलाई को केदारनाथ धाम चले गए। पांचों युवक केदारनाथ के गौरीकुंड के कुछ आगे थे। इस दौरान बादल फटने से पानी का बहाव तेज हो गया। जिसमें पांचों युवकों के अलावा अन्य कई लोग भी बह गए।

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया
स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।
पांच युवकों में सचिन को बचा लिया गया है। सचिन ने खोड़ा में फोन करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पानी के बहाव के साथ बहे जा रहे थे। तभी एक खच्चर वाले ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसकी मदद से वह पानी के बाहर आए। वहां बचाव दल के लोग मौजूद थे। वे उन्हें मुसीबत से निकालकर बाहर मैदान में ले गए। सचिन ने चारों के घर फोन करके इस घटना की जानकारी दी।

बादल फटने के बाद पानी के बहाव
सचिन ने उन्हें बताया कि केदारनाथ में पुलिस और प्रशासन को इसकी घटना की जानकारी नहीं है। बादल फटने के बाद पानी के बहाव में जो लोग बहे हैं, वे कौन हैं इसके बारे में किसी को पता नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। केदारनाथ हादसे में दिल्ली के लोग भी शामिल हैं। 

Also Read

पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूटी हुई चेन बरामद

20 Sep 2024 10:54 AM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में चेन स्नेचिंग के आरोपी का एनकाउंटर : पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूटी हुई चेन बरामद

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एक चेन स्नेचर के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें