Ganesh Chaturthi Shubh Yog : रवि और ब्रहम योग में गणेश चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में बप्पा की स्थापना करें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

रवि और ब्रहम योग में गणेश चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में बप्पा की स्थापना करें, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा
UPT | गणेश चतुर्थी पर इस बार लग रहे तीन शुभ योग।

Sep 04, 2024 23:58

ये योग 7 सितंबर को दोपहर 12.34 मिनट पर शुरू होगा जो 8 सितंबर को सुबह 6.03 मिनट तक रहेगा। इसी दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। ये योग 6 सितंबर को सुबह 9. 25 मिनट पर शुरू होगा और 7 सितंबर को दोपहर 12.34 मिनट तक रहेगा।

Sep 04, 2024 23:58

Short Highlights
  • गणेश चतुर्थी पर इस बार लग रहे तीन शुभ योग
  • इस बार सात सितंबर को पड़ रही गणेश चतुर्थी 
  • बप्पा की पूजा का मिलेगा कई गुना अधिक लाभ 
Ganesh Chaturthi Shubh Yog : इस बार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ योग लग रहे हैं। इन शुभ योग में बप्पा की स्थापना का कई गुना लाभ मिलेगा और मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य शिव कुमार शर्मा के अनुसार गणेश चतुर्थी इस बार 7 सितंबर को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर इस बार तीन बड़े योग बन रहे हैं। इन तीन योग में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश की स्थापना का कई गुना लाभ मिलेगा। अगर अपने घर में बप्पा का आगमन करा रहे हैं तो इस बार भगवान गणेश की स्थापना की विधि और सही समय भी जान लें। 

गणेश को रिद्धि-सिद्धि का देवता माना गया
गणेश को रिद्धि-सिद्धि का देवता माना गया है। उनकी पूजा करना शुभ मानते है। भगवान गणेश हिंदू धर्म में प्रथम पूजे जाते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत में गणेश भगवान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्म के मौके पर धूमधाम से मनाते है। लोग इस दिन गणेश की प्रतिमा अपने घर में लाते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस बार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी इसलिए भी इस बार खास है क्योंकि इस खास मौके पर तीन योग लग रहे हैं। ऐसे में इस दिन गणेश की पूजा आराधना काफी शुभदायक होगी। 

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म माना गया है। 7 सितंबर, 2024 शनिवार को गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी की तिथि 6 सितंबर 2024 को दोपहर 3.01 मिनट पर लगेगी और ये अगले दिन यानी 7 सितंबर 2024 को शाम 5.37 मिनट पर खत्म होगी। भगवान गणेश का जन्म दोपहर में हुआ था। इसलिए दोपहर के समय भगवान गणेश की आराधना के लिए शुभ है।

गणेश चतुर्थी पर लगने वाले शुभ योग 
गणेश चतुर्थी के मौके पर शुभ योग बन रहे हैं जो इस दिन को और महत्ता प्रदान करते हैं। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस योग को काफी शुभ मानते हैं। माना जाता है कि इस दिन सभी ग्रहों की स्थिति शुभ होती है और इस योग में पूजा करने का फल और शुभ मिलता है। ये योग 7 सितंबर को दोपहर 12.34 मिनट पर शुरू होगा जो 8 सितंबर को सुबह 6.03 मिनट तक रहेगा। इसी दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। ये योग 6 सितंबर को सुबह 9. 25 मिनट पर शुरू होगा और 7 सितंबर को दोपहर 12.34 मिनट तक रहेगा। चतुर्थी पर ही ब्रह्म योग भी लग रहा है। इस योग को काफी शुभ माना जाता है।

गणेश स्थापना का सही समय 
गणेश स्थापना 7 सितंबर को दोपहर से कर सकते हैं। इसका शुभ योग 11.03 मिनट से शुरू होगा। जो दोपहर 01.34 मिनट तक रहेगा। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए इस बार चतुर्थी के दिन ढाई घंटे का योग है। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें