गाजियाबाद में गजब एनकाउंटर : हिस्ट्रीशीटर चचा को फरार करवाने वाले रेहान का खेल खत्म, दिल्ली पुलिस पर फायरिंग की थी

हिस्ट्रीशीटर चचा को फरार करवाने वाले रेहान का खेल खत्म, दिल्ली पुलिस पर फायरिंग की थी
UPT | गाजियाबाद के अंकुर विहार में एनकाउंटर के बाद जमा भीड़

Jun 28, 2024 23:42

गाजियाबाद में यूपी पुलिस ने एक गजब एनकाउंटर किया है। गुरुवार शाम दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश को छुड़ाने वाले उसके भतीजे रेहान को ढेर कर दिया।

Jun 28, 2024 23:42

Ghaziabad News : गाजियाबाद में यूपी पुलिस ने एक गजब एनकाउंटर किया है। गुरुवार शाम दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश को छुड़ाने वाले उसके भतीजे रेहान को ढेर कर दिया।

यह था पूरा मामला
गुरुवार शाम रेहान ने दिल्ली पुलिस को पिस्टल दिखाकर अपने चाचा और हिस्ट्रीशीटर बदमाश मन्नू को छुड़ा लिया। गाजियाबाद पुलिस के आने पर रेहान ने एक हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर, लोडेड पिस्टल छुड़ाने के प्रयास में एक और गोली चल गई जो रेहान की जांघ में लगी। इस बीच, मुख्य आरोपी मन्नू फरार हो गया। यह घटना डाबर तालाब कॉलोनी में हुई, जहां चोरी के मामले में वांछित मन्नू रहता था। दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने आई थी। जब पुलिस ने मन्नू को पकड़ लिया, तभी उसका भतीजा रेहान पिस्टल लेकर आ गया और चाचा को छुड़ा ले गया। दोनों एक पड़ोसी के घर में छिप गए।

दिल्ली पुलिस ने यूपी से मदद मांगी
दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को सूचित कर मदद मांगी। फिर दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने घर की घेराबंदी कर दी। डीसीपी विवेक चंद यादव के अनुसार, जब गाजियाबाद पुलिस ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, रेहान ने अंदर से गोली चलाई। गोली हेड कॉन्स्टेबल विजय राठी के कंधे में लगी। इस अफरा-तफरी में मन्नू भागने में सफल रहा, लेकिन रेहान को पुलिस ने पकड़ लिया। रेहान के पास अभी भी लोडेड पिस्टल थी और उसे छीनने के प्रयास में एक और गोली चल गई जो रेहान की जांघ में लग गई। रेहान को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। घायल हेड कांस्टेबल का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने मन्नू की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं। मन्नू पर गाजियाबाद और दिल्ली में अनेक मामले दर्ज हैं। 

Also Read

सब्जी के बाद मसालों के बढ़ गए भाव, कीमतों में 20 प्रतिशत का उछाल

1 Jul 2024 08:32 AM

गाजियाबाद Ghaziabad News : सब्जी के बाद मसालों के बढ़ गए भाव, कीमतों में 20 प्रतिशत का उछाल

काली मिर्च जो कि 800 रुपये प्रति किलो थी वो अब 950 रुपए किलो तक पहुंच गई है। लौंग की कीमत में भी 200 रुपये का इजाफा हुआ है। लौंग अब 1200 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह से बड़ी इलायची के दाम 1300 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब...   और पढ़ें