गाजियाबाद नगर निगम की पहल : पशु-पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बनाई पानी नाद

पशु-पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बनाई पानी नाद
UPT | नाद में पानी डालता नगर निगम का कर्मचारी।

Jun 04, 2024 01:53

गोशाला में पंखों तथा कूलर की व्यवस्था भी है। गोवंशों को गर्मी से राहत देने के लिए दिन में दो बार उनको स्नान कराया जा रहा है। ...

Jun 04, 2024 01:53

Short Highlights
  • पशु पक्षियों तथा निराश्रित जंतुओं के लिए पेयजल में सहयोग
  • गोवंश को गर्मी से बचाने को गोशाला में पंखों और कूलर की व्यवस्था
  • राहगीरों के लिए वाटर एटीएम और प्याऊ में पानी की सुविधा
Ghaziabad News : गाजियाबाद में गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने नंदी पार्क गोशाला में गोवंशों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पशु-पक्षियों के लिए गाजियाबाद में पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गोशाला में पंखों तथा कूलर की व्यवस्था भी है। गोवंशों को गर्मी से राहत देने के लिए दिन में दो बार उनको स्नान कराया जा रहा है। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा पशु पक्षियों तथा निराश्रित जंतुओं के लिए सार्वजनिक स्थलों पर नाद बनवाकर पानी की व्यवस्था कराई गई है। नगर आयुक्त ने लोगों से निराश्रित जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था की अपील की है।

राहगीरों के लिए वाटर एटीएम तथा प्याऊ
उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर महानगर में सार्वजनिक स्थलों पर नाद बनाकर पेयजल जीव जंतुओं के लिए रखा गया है। सभी जोन के अंतर्गत ये कार्य कराया गया है। जिससे पशु पक्षियों तथा निराश्रित जंतुओं को पानी की प्राप्ति हो सके। गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा राहगीरों के लिए वाटर एटीएम तथा प्याऊ के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। पेड़ पौधों में नियमित सिंचाई का कार्य कराया जा रहा है। कई सामाजिक संस्थाएं भी गर्मी के दौरान प्याऊ लगाकर सहयोग कर रही हैं।

घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील
नगर आयुक्त ने शहर वासियों से अपने घरों के छत पर, घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई रूप से प्याऊ लगाने के लिए भी अपील की है। नगर आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक जल, प्रभारी उद्यान को मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

Also Read

अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

6 Oct 2024 08:14 AM

गाजियाबाद Weather Update : अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।  और पढ़ें