स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस सिटी बनाने के लिए भी...
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम के वाटर प्लस सिटी की ओर बढ़ते कदम, रिसाइकिल के बाद पानी का ग्रीन बेल्ट में इस्तेमाल
Apr 18, 2024 09:58
Apr 18, 2024 09:58
- ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस सिटी बनेगा गाजियाबाद
- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर रिसाइकिल होने वाला पानी ग्रीन बेल्ट में इस्तेमाल
- नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का प्रयास ला रहा रंग
प्रतिदिन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर पुन: उपचारित जल को शहर हित में उपयोग
महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में प्रतिदिन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर पुन: उपचारित जल को शहर हित में उपयोग में लाया जा रहा है। जिस पेड़ पौधों में पानी का छिड़काव किया जाता है। इसी पुनः उपचारित जल से वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किया जा रहे कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है पानी का छिड़काव कराया जाता है इस प्रकार शहर को वाटर प्लस सिटी बनाने के लिए कार्य जोरों से चल रहा है जिसके लिए समय-समय पर विभागीय बैठक भी चल रही है उद्यान विभाग के साथ समन्वय कार्यवाही तेज की जा रही है।
नगर निगम जहां शहर की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान
गाजियाबाद नगर निगम जहां शहर की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शहर को एक अच्छे मुकाम पर बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस सिटी बनाने के लिए भी एस बी एम टीम कार्य कर रही है। नगर आयुक्त द्वारा विशेष मॉनिटरिंग के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज तथा महाप्रबंधक जल को विशेष निर्देश दिए हैं।
Also Read
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें