Ghaziabad NCR Weather : देर रात बूंदाबांदी से बदला मौसम, जानें आज एक जून को कैसा रहेगा गाजियाबाद का तापमान

देर रात बूंदाबांदी से बदला मौसम, जानें आज एक जून को कैसा रहेगा गाजियाबाद का तापमान
फ़ाइल फोटो | गर्मी की वजह से सूनसान पड़ा पुराना बस अड्डा

Jun 01, 2024 12:57

मई महीने के अंतिम दिन रात में हुई हल्की बूंदाबांदी से गाजियाबाद का मौसम बदल गया गया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

Jun 01, 2024 12:57

Ghaziabad News : मई महीने के अंतिम दिन रात में हुई हल्की बूंदाबांदी से गाजियाबाद का मौसम बदल गया गया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालांकि आज दिन में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन या राहत की उम्मीद कम है। 

25 साल में नया रिकॉर्ड 
गाजियाबाद में गर्मी और तेज धूप की वजह से पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पिछले 25 वर्षों में पहली बार मई में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। शुक्रवार को तापमान में शाम के समय थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि इससे पहले 31 मई वर्ष 1999 को गाजियाबाद में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था। उस दौरान तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी से जनजीवन भी प्रभावित होने का अंदेशा जताया है। 

तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। दो जून को 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अनुकूल माहौल होने पर बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बन रहे पश्चिम विक्षोभ का असर गाजियाबाद मौसम पर भी पड़ेगा। 

Also Read

यह सुनते ही गाजियाबाद पुलिस के छूट जाते हैं पसीने, वीआईपी नंबर वाली महिला बनी रहस्य

8 Jul 2024 09:14 AM

गाजियाबाद मैं जूही बोल रही हूं : यह सुनते ही गाजियाबाद पुलिस के छूट जाते हैं पसीने, वीआईपी नंबर वाली महिला बनी रहस्य

गाजियाबाद पुलिस इन दिनों एक ऐसी महिला के चक्कर में उलझी हुई है, जिसने पिछले महीने पुलिस को लगातार परेशान किया और बार-बार व्यर्थ दौड़ाया। यह महिला खुद को 'जूही शर्मा'... और पढ़ें