एप से हाजिरी लगाने वालों में सबसे ज्यादा लगभग 1,800 कर्मचारी नगर स्वास्थ्य विभाग के हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार का कहना है कि कोई भी नई पहल करने में कुछ चुनौतियां सामने आती हैं।
Ghaziabad Nagar Nigam : गाजियाबाद 311 एप पर निगम कर्मचारी नहीं लगा रहे हाजिरी, कर्मचारियों का डाटा अपडेट
![गाजियाबाद 311 एप पर निगम कर्मचारी नहीं लगा रहे हाजिरी, कर्मचारियों का डाटा अपडेट](https://image.uttarpradeshtimes.com/g0202-26914.jpg)
Jul 02, 2024 08:56
Jul 02, 2024 08:56
- गाजियाबाद 311 एप पर उपलब्ध हैं सभी प्रकार की सुविधाएं
- 11 मार्च को लांच किया गया था गाजियाबाद 311 मोबाइल एप
- एप पर साढ़े नौ हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी
गाजियाबाद 311 एप पर मिलेगी सफाई से लेकर पढ़ाई की सुविधा
गाजियाबाद 311 मोबाइल एप 11 मार्च को लांच किया गया था। दावा किया गया था कि एप की मदद से शहरवासी नगर निगम से जुड़ी 66 तरह की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठा सकेंगे। जिन शिकायतों का समाधान होने में चार से छह दिन लगते हैं, उनका समाधान चंद घंटों में हो जाएगा। हालांकि, तीन महीने में इस एप पर साढ़े नौ हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनका निस्तारण भी तेजी से किया जा रहा है।
हाजिरी व्यवस्था सफल होती नहीं दिख रही
निगम कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित हाजिरी व्यवस्था सफल होती नहीं दिख रही है। एप से हाजिरी लगाने वालों में सबसे ज्यादा लगभग 1,800 कर्मचारी नगर स्वास्थ्य विभाग के हैं। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार का कहना है कि कोई भी नई पहल करने में कुछ चुनौतियां सामने आती हैं। एप का फायदा शहरवासियों को मिल रहा है। एप से हाजिरी लगाने वाले कर्मचारियों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है।
Also Read
![बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-07t231409104-36528.jpg)
7 Jul 2024 11:19 PM
अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें