Ghaziabad weather News : मृगशिरा नक्षत्र लगने से गर्मी और विकराल, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल

 मृगशिरा नक्षत्र लगने से गर्मी और विकराल, जानिए आज गाजियाबाद के मौसम का हाल
UPT | गाजियाबाद में धूल भरी हवाओं के चलते आसमान में छाया धूल का गुबार।

Jun 15, 2024 09:19

एनसीआर में गर्मी का आलम ये है कि इंसान तो क्या ऐसी गर्म मौसम में सड़कें तक झुलस रही हैं। गर्मी की वजह से हाईवे की सड़क का तारकोल पिघल रहा है। जून में गर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है।

Jun 15, 2024 09:19

Short Highlights
  • औसत से तीन डिग्री अधिक अधिकतम तापमान
  • चार से पांच दिन ऐसे ही मौसम बना रहने की संभावना
  • मानसूनी पूर्व हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही
     
Ghaziabad Weather : राजस्थान के थार मरुस्थल से आ रहीं उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से गाजियाबाद का मौसम पल-पल बदल रहा है। जिसके चलते पारा भी लगातार चढ़ा हुआ है। उमस भरी गर्मी में महानगर के लोग परेशान हैं। शुक्रवार को महानगर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान हालांकि कुछ कम रहा लेकिन दिन भर गर्म धूल भरी लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। 

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव का कहना है कि मानसूनी पूर्वी हवाएं अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। इस वजह से गर्मी है। चार-पांच दिन अभी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री अधिक रहा है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है।

दोपहर चली तेज धूल भरी गर्म हवा
शुक्रवार को दोपहर तेज धूल भरी गर्म हवाओं के चलते से मौसम में फिर से उमस बढ़ गई। आसमान में छाए बादलों से कुछ देर के लिए लोगों को धूप से तो निजात मिली लेकिन गर्मी और उमस उसी तरह बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी कोई चक्रवाती क्षेत्र नहीं बना है। हवाओं का चक्रवाती क्षेत्र बनने पर मानसूनी पूर्वी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।

भीषण गर्मी में इंसान क्या सड़कें तक झुलसी
एनसीआर में गर्मी का आलम ये है कि इंसान तो क्या ऐसी गर्म मौसम में सड़कें तक झुलस रही हैं। गर्मी की वजह से हाईवे की सड़क का तारकोल पिघल रहा है। जून में गर्मी बाहर निकलने वाले लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। लू की चपेट में आकर लोग उल्टी-दस्त और बुखार का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की लाइनें लगी हुईं हैं।

नौतपा खत्म होने के बाद मृगशिरा नक्षत्र लगने से गर्मी और विकराल
जेठ माह की गर्मी हर किसी को परेशान कर रही है। नौतपा खत्म होने के बाद मृगशिरा नक्षत्र लगने से गर्मी और विकराल हो गई है। सुबह से लेकर रात तक गर्मी से सामना करने को लेकर लोगों को हिम्मत जुटानी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रही है और गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। हालात ये हैं कि घरों के भीतर पंखे और कूलर तक फेल हो गए हैं। सूरज आग बरसा रहा है। भोर पहर से लेकर रात तक राहत नहीं रही। हर पहर गर्मी का प्रकोप बना है और गर्म हवा चल रही है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें