Ghaziabad News : गाजियाबाद में ई पॉश मशीन से डोर टू डोर होगा हाउस टैक्स कलेक्शन

गाजियाबाद में ई पॉश मशीन से डोर टू डोर होगा हाउस टैक्स कलेक्शन
UPT | नगर निगम मुख्यालय में ई पॉश मशीन से हाउस टैक्स कलेक्शन का शुभारंभ करते नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक।

Sep 26, 2024 08:44

पांचों जोन हेतु 55 इंटीग्रेटेड पॉश मशीन की व्यवस्था एचडीएफसी बैंक द्वारा कराई गई है। इस प्रकार हाउस टैक्स वसूली करने से करदाताओं का समय बचेगा।

Sep 26, 2024 08:44

Short Highlights
  • कैशलेस तथा ऑनलाइन प्रक्रिया को निगम दे रहा बढ़ावा
  • इंटीग्रेटेड पोस मशीन का नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ
  • डोर टू डोर हाउस टैक्स कलेक्शन से शहरवासियों को लाभ
Ghaziabad News : गाजियाबाद के निवासियों को निगम की ओर से एक ओर सुविधा मिलने जा रही है। इससे जहां निगम के टैक्स वसूली की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी इससे राहत मिलेगी। अब गाजियाबाद में हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए डोर टू डोर टीम जाएगी और ई पॉश मशीन के जरिए टैक्स कलेक्शन करेगी।

डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन की योजना
डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन की योजना नगर आयुक्त द्वारा बनाई गई है। जिसमें कैशलेस तथा ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड पोस मशीन की शुरुआत की गई। शहर के पांचों जोन हेतु 55 इंटीग्रेटेड पॉश मशीन की व्यवस्था एचडीएफसी बैंक द्वारा कराई गई है। इस प्रकार हाउस टैक्स वसूली करने से करदाताओं का समय बचेगा। इससे शहर वासियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यकर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव, समस्त जोनल प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक व अन्य एचडीएफसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पांचों जोन के जोनल प्रभारियों को टीम की ड्यूटी 
डॉ. संजीव मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में इंटीग्रेटेड पोस मशीनों के द्वारा डोर तो डोर टैक्स वसूली को बढ़ावा दिया जायेगा। जिसके लिए समस्त पांचों जोन के जोनल प्रभारियों को टीम की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। राजस्व निरीक्षक तथा कर निरीक्षक द्वारा टैक्स कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। जिसमें कर दाताओं से ऑनलाइन टैक्स भुगतान करने के लिए अपील भी की गई है। इस प्रक्रिया से करदाता को भी उसी समय रसीद प्राप्त हो जाएगी, निगम को भी लाभ होगा कर वसूली में बढ़ोतरी होगी। QR CODE, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान सरलता से किया जा सकेगा।

जोन की टैक्स विभाग टीम को मोटिवेट किया गया
नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी जोन की टैक्स विभाग टीम को मोटिवेट किया गया। मशीन के सही उपयोग के लिए, प्रशिक्षण देने के लिए डॉक्टर संजीव मुख्य कर निर्धारण को निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा मौके पर ही मोहन नगर जोन के सेक्टर 5 राजेंद्र नगर के निवासी धर्मजीत सिंह नगर का 6281 रुपए का टैक्स इंटीग्रेटेड पोस मशीन के द्वारा वसूला गया। कर दाता द्वारा निगम का धन्यवाद किया गया, तथा टैक्स की रसीद भी प्राप्त की। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया इस कार्य में एचडीएफसी का विशेष सहयोग रहा है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किसी प्रकार व्यय नहीं किया गया है। 

Also Read

अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

6 Oct 2024 08:14 AM

गाजियाबाद Weather Update : अक्टूबर में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी, जानिए आज कैसा रहेगा गाजियाबाद के मौसम का हाल

शनिवार को गाजियाबाद का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय गाजियाबाद का अधिकतम तापमान समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है।  और पढ़ें