गाजियाबाद में दिखा तेंदुआ : वन विभाग की टीम ने पकड़ने को लगाया पिंजरा

वन विभाग की टीम ने पकड़ने को लगाया पिंजरा
UPT | Leopard seen in Ghaziabad

Feb 29, 2024 20:00

मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पास लोगों के द्वारा तेंदुआ देखा गया। जिसको लेकर इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई।

Feb 29, 2024 20:00

Ghaziabad News : मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पास लोगों के द्वारा तेंदुआ देखा गया। जिसको लेकर इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। इसके बाद वन विभाग की तरफ से क्षेत्र में दो टीमें तैनात की गई हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया है। बताया गया कि तेंदुआ दिल्ली-मेरठ रोड पर देखा गया है। वहीं वन विभाग की तरफ से जीडीए को पत्र लिखकर क्षेत्र से झाड़ियां साफ करने को भी कहा गया है।

यह पूरा मामला
गाजियाबाद में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया तो लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ देखे जाने को लेकर जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के पास तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद क्षेत्र में वन विभाग की दो टीमों को तैनात भी किया गया है। साथ ही यहां तेंदुआ पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया गया है। साथ ही जीडीए के द्वारा विकसित की गई मधुबन बापूधाम योजना के पास तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने पत्र लिखकर जीडीए से यहां झाड़ियों को साफ करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के छिपने के लिए झाड़ियां सुरक्षित जगह होती हैं। 

पकड़ने को लगाया गया पिंजरा 
बताया गया कि इसी माह वेव सिटी के पास एक गाय को किसी जानवर द्वारा घायल करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानवर के पैरो के निशान के आधार पर क्षेत्र में तेंदुआ होने की आशंका जताई थी। अब मधुबन बापूधाम में आवासीय योजना के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। पिछले वर्ष फरवरी माह में राजनगर स्थित जिला अदालत में एक तेंदुआ घुस गया था। इस दौरान उसने वहां अधिवक्ताओं सहित 8 लोगों को घायल भी कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ कर सहारनपुर रेंज में छोड़ दिया था। एक बार फिर इलाके में तेंदुए का भय देखने को मिल रहा है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें