Ghaziabad News : पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा, परिजन कर रहे एनकाउंटर की मांग

पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा, परिजन कर रहे एनकाउंटर की मांग
UPT | प्रतिकात्मक

Jun 24, 2024 14:52

पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मृतक के परिवार वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर जैसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं...

Jun 24, 2024 14:52

Short Highlights
  • पिता-पुत्र की हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश
  • 48 घंटे बाद भी आरोपियों का नहीं लगा सुराग 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मृतक के परिवार वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर जैसी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से गाजियाबाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने इस मामले में दीपक, बिट्टू और उनके पिता सुधीर त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
गाजियाबाद के मोदीनगर में बीते शुक्रवार को आम के बाग में पानी को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के डबल मर्डर में प्रयुक्त तमंचा रविवार को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की है। 

48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग 
घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस को फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फरार चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मृतक के परिजन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए आरोपियों के गांव और बाग में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

परिजनों ने की सुरक्षा की मांग
मृतक पप्पू और शाहनवाज उर्फ राजा के परिजनों ने मामले में घायल चांद और गवाहों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्या के आरोपी शातिर अपराधी हैं। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। वे कभी भी कोई अनहोनी कर सकते हैं। इसलिए चांद और इलाज करा रहे गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।

15 राउंड की गई फायरिंग 
गाजियाबाद में पिता और उसके दो बेटों को गोली मार दी गई। तीनों गांव से बाग जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने पिता-पुत्र पर 15 राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के करीब 10 घंटे बाद शनिवार सुबह पिता का शव रजवाहे में और एक बेटे का शव सड़क किनारे मिला। दूसरे बेटे की भी हालत नाजुक है। उसे मेरठ में भर्ती कराया गया है। मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव का है। बाग में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें