Ghaziabad News : नालों की सफाई में बाधा बने रैंप और अवैध अतिक्रमण, पटेल नगर में चला अभियान

नालों की सफाई में बाधा बने रैंप और अवैध अतिक्रमण, पटेल नगर में चला अभियान
UPT | गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाया गया नाला सफाई अभियान।

Jul 06, 2024 02:01

नालों के साथ पुलिया की सफाई भी जारी है। नालों की सफाई में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण तथा रैंप को तोड़कर अब सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Jul 06, 2024 02:01

Short Highlights
  • नालों के साथ-साथ पुलिया की सफाई में जुटा निगम
  • बरसात के मौसम में जोनल प्रभारियों को कमान
  • सभी जोन में चल रहा नाला सफाई अभियान 
Ghaziabad News : बरसात आने के बाद गाजियाबाद नगर निगम नालों की सफाई अभियान में जुटा हुआ है। मशीनों के माध्यम से नालों की सफाई का कार्य जारी है। लॉन्ग बूम पोकलेन के माध्यम से पार्षदों द्वारा बताए स्थान पर सफाई का कार्य चल रहा है। नालों के साथ पुलिया की सफाई भी जारी है। नालों की सफाई में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण तथा रैंप को तोड़कर अब सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

विजयनगर का नाला साफ कराया
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर जोनल प्रभारी अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था करा रहे हैं। वीरवार को वार्ड संख्या 15 चरण सिंह कॉलोनी विजयनगर का नाला साफ कराया गया। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर गोविंदपुरम जाने वाले नाले की सफाई कवि नगर जोन अंतर्गत कराई गई। इसी क्रम में सिटी जोन के अंतर्गत जल भराव की समस्या का समाधान करते हुए पटेल नगर सेकंड वार्ड संख्या 9 ई ब्लॉक जीडीए मार्केट में कार्य कराया गया।

अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया
दुकानों के बाहर बने हुए रैंप तथा अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। उसके बाद नालों की सफाई की गई। क्षेत्रवासियों को जल भराव की समस्या का समाधान किया गया। निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नालों की सफाई हेतु हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण की सरहाना की।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें