Ghaziabad News : आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन अब रात्रि 10 बजे तक

आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन अब रात्रि 10 बजे तक
UPT | नमो भारत ट्रेन में यात्रा करते बच्चे।

May 18, 2024 21:01

सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक परिचालित की जा रही हैं। नमो भारत ट्रेनों के संचालन समय के विस्तार...

May 18, 2024 21:01

Short Highlights
  • 20 मई से बढ़ जाएगा नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय
  • सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध होंगी नमो भारत की सेवाएँ
  • रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा परिचालन
RRTS corridor : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित सेक्शन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर  नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय 20 मई 2024 से बढ़कर रात्रि 10 बजे तक हो जाएगा। नई समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन सेवाएँ सोमवार-शनिवार प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक और रविवार को प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।

रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक परिचालित
वर्तमान में, नमो भारत सेवाएं सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक परिचालित की जा रही हैं। नमो भारत ट्रेनों के संचालन समय के विस्तार का उद्देश्य यात्री सुविधा को बढ़ाना है। 

आरआरटीएस स्टेशनों वाले 34 किमी सेक्शन में संचालित
वर्तमान में नमो भारत ट्रेन सेवाएँ साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक के आठ आरआरटीएस स्टेशनों वाले 34 किमी सेक्शन में संचालित की जा रही है। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और कॉरिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। 

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

19 Sep 2024 01:26 AM

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाज़ियाबाद दौरा : विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें