गाजियाबाद से बड़ी खबर : RRTS के दूसरे खंड को दिखाई जा सकती है हरी झंडी, मोदीनगर नॉर्थ तक चलाने की तैयारी तेज

RRTS के दूसरे खंड को दिखाई जा सकती है हरी झंडी, मोदीनगर नॉर्थ तक चलाने की तैयारी तेज
UPT | Namo Bharat Train

Mar 02, 2024 19:58

आरआटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड पर सेफ्टी निरीक्षण का काम अंतिम दौर में चल रहा है। इस दौरान ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। ट्रेन के सेफ्टी निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई...

Mar 02, 2024 19:58

Ghaziabad News : नमो भारत ट्रेन का दुहाई से मेरठ साउथ तक ट्रायल रन चल रहा है। इस सप्ताह नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन दूसरे खंड पर भी समाप्त हो जाएगा। रेल सेफ्टी निरीक्षण के दौरान सभी चरणों को सफलतापूर्वक किया गया है। इसी के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन के आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे खंड को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

यह है पूरा मामला
आरआटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड पर सेफ्टी निरीक्षण का काम अंतिम दौर में चल रहा है। इस दौरान ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। ट्रेन के सेफ्टी निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। ट्रेन का ट्रायल रन गाजियाबाद के दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक किया जा रहा है। इस दौरान सभी चरणों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। सेफ्टी निरीक्षण अपने अंतिम दौर में चल रहा है। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सेफ्टी निरीक्षण का काम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सीएमआरसी  ट्रेन चलाने की अनुमति दे सकता है। बता दें कि प्रथम खंड से दूसरे खंड को जोड़ने के लिए सिग्नलिंग पर कार्य किया जा रहा है। जिस कारण से शनिवार और रविवार को प्रथम खंड पर नमो भारत ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है। 

मोदीनगर नॉर्थ तक चलाने की योजना
आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का प्रथम खंड सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक 17 किलोमीटर के खंड पर रोजाना लगभग तीन हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से मोदी नगर नॉर्थ तक दूसरे खंड पर जल्द इसी माह ट्रेन का इसका संचालन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले मार्च महीने के मध्य में आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे खंड को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जा सकती है। दुहाई स्टेशन से मुरादनगर स्टेशन, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन बनकर लगभग तैयार है। यहां स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट पर कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दुहाई से आगे मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किलोमीटर के खंड पर इसी महीने ट्रेन को चलाने चलाया जा सकता है।

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें