UP Monsoon 2024 : प्री मानसून बारिश ने दी हीटवेव से राहत, NCR में 25 जून से बारिश

प्री मानसून बारिश ने दी हीटवेव से राहत, NCR में 25 जून से बारिश
UPT | Ghaziabad weather Update

Jun 24, 2024 01:55

ब 25 जून से मानसून की बारिश होने संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून पूरे एनसीआर में प्रवेश करेगा। इससे गाजियाबाद के लोगों को पूरी तरह से हीट वेव से निजात मिलेगी।

Jun 24, 2024 01:55

Short Highlights
  • कम हुई गर्मी तो मौतों के आंकड़े में आई कमी
  • प्री मानसूनी बारिश से गाजियाबाद में गर्मी से राहत
  • गाजियाबाद का तापमान 40 डिग्री के नीचे बना हुआ 
Ghaziabad weather News : गाजियाबाद समेत कई जिलों में प्री मानसून से मौसम में बदलाव आया है। प्री मानसून बारिश से गाजियाबाद वासियों को गर्मी और हीट वेव से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद में गर्मी से हो रही मौतों का आंकड़ा भी कम हुआ है। गाजियाबाद में बारिश के आसार 25 जून बन रहे हैं। गर्मी से जूझ रहे लोगों को झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।

कई इलाकों में बारिश देखने को मिली
इससे पहले शुक्रवार को गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अब 25 जून से मानसून की बारिश होने संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून पूरे एनसीआर में प्रवेश करेगा। इससे गाजियाबाद के लोगों को पूरी तरह से हीट वेव से निजात मिलेगी। कल 24 जून को हालांकि तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावनना है। इसके बाद 25 जून से बारिश की संभावना बन रही है। 

लगातार चौथे दिन तापमान 40 के नीचे
गाजियाबाद में लगातार चौथे दिन आज रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री है जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद में हवा की गति आज दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया है। जबकि नमी का प्रतिशत 32 रहेगा। दिन में हल्के बादलों के साथ मध्यम हवा से तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें