Ghaziabad Weather Alert : दो दिन बारिश के आसार, जानिए पूरे सप्ताह कैसा रहेगा गाजियाबाद मौसम का हाल

दो दिन बारिश के आसार, जानिए पूरे सप्ताह कैसा रहेगा गाजियाबाद मौसम का हाल
UPT | Today Ghaziabad weather

Jul 01, 2024 08:46

आज और कल दो दिन गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद सहित एनसीआर में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इसी के साथ दोपहर बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। 

Jul 01, 2024 08:46

Short Highlights
  • आज सुबह से आसमान में बादल छाए
  • उमस के कारण लोगों का हुआ बुरा हाल
  • हवा की स्पीड कम होने से वातावरण में बढ़ रही उमस 
Ghaziabad news : गाजियाबाद का मौसम रविवार से बदला है। वातावरण में उमस के कारणा लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। हालांकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पास है। लेकिन उमस के कारण गर्मी 45 डिग्री सेल्सियस वाली महसूस हो रही है। आज और कल दो दिन गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद सहित एनसीआर में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। इसी के साथ दोपहर बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। 

बारिश का यलो अलर्ट
गाजियाबाद में रविवार को उमस भरी गर्मी ने खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बुधवार तक गाजियाबाद और एनसीआर के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट व गुरुवार से शनिवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच सकता है। 

तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि बारिश और तेज हवा से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को एक बार दिन में 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 

मध्यम श्रेणी में एक्यूआई
गाजियाबाद का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 रहा। अब दो दिन हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का एक्यूआई 190, गुरुग्राम में 108, ग्रेटर नोएडा में 113 और नोएडा में 108 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें