मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। आज यानी 17 सितंबर और 18 सितंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं।
Today Weather : गाजियाबाद में जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें आज मौसम का हाल
Sep 17, 2024 23:54
Sep 17, 2024 23:54
- आज और कल हल्की बारिश की संभावना
- मानसून विदाई के दौरान बारिश का आखिरी दौर
- अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री
मौसम एक बार फिर बदल रहा है
गाजियाबाद का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। सोमवार को शहर में आसमान में बादल छाए थे। लेकिन दोपहर को तेज धूप निकली। इससे धूप और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले की तुलना में अब नमी का स्तर कम हुआ है। सोमवार को शहर में कहीं बारिश नहीं हुई। आज मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में भी शहर में हल्की बारिश की संभावना है।
गाजियाबाद में आज का मौसम
मंगलवार को धूप खिली रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत हैं। धूप के साथ बारिश में कमी से शहर का तापमान बढ़ेगा।
17 सितंबर और 18 सितंबर को बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। आज यानी 17 सितंबर और 18 सितंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद 22 सितंबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Also Read
19 Sep 2024 01:26 AM
विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें