IPS Charu Nigam : औरैया से गाजियाबाद ट्रांसफर के बाद आईपीएस चारू निगम की भावुक विदाई, जानिए उनकी कहानी

औरैया से गाजियाबाद ट्रांसफर के बाद आईपीएस चारू निगम की भावुक विदाई, जानिए उनकी कहानी
UPT | आईपीएस चारू निगम की भावुक विदाई

Sep 12, 2024 22:57

उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 सितंबर को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक सूची जारी की, जिसमें औरैया के एसपी चारू निगम का नाम भी शामिल था।

Sep 12, 2024 22:57

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 सितंबर को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक सूची जारी की, जिसमें औरैया के एसपी चारू निगम का नाम भी शामिल था। उन्हें अब 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद का सेनानायक नियुक्त किया गया है। अपने 27 महीने के कार्यकाल में चारू निगम ने कई महत्वपूर्ण मामलों को संभाला और अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया। 

आईपीएस चारू निगम का गाजियाबाद ट्रांसफर
चारू निगम का कार्यकाल विशेष रूप से चर्चा में रहा, जब उन्होंने औरैया में सराफा व्यापारी से लूटी गई 50 किलोग्राम चांदी को दारोगा के सरकारी आवास से बरामद किया। इस काम की वजह से उनकी काफी सराहना हुई थी। ट्रांसफर की सूचना मिलने के बाद चारू निगम ने औरैया के एक वृद्धाश्रम का दौरा किया, जहां बुजुर्गों ने उन्हें भावुक विदाई दी। इस मौके पर चारू निगम की आंखों में आंसू आ गए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



पहली बार चर्चा में आईं
आईपीएस चारू निगम पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब 2017 में गोरखपुर में एएसपी के पद पर तैनात थीं। उस समय, शराब की एक दुकान को बंद कराने को लेकर बीजेपी विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल से उनकी तीखी बहस हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें विधायक चारू निगम को डांटते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद विधायक को आलोचना का सामना करना पड़ा था, जबकि चारू निगम को आम जनता का समर्थन मिला था।

36 घंटे में बच्चा खोज निकाला
एक अन्य घटना में, चारू निगम ने गोरखपुर में मझगांवा गांव की निवासी आरती के बच्चे को 36 घंटे के भीतर खोज निकाला था। आरती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसका बच्चा गायब हो गया था। चारू निगम की निगरानी में पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर आरोपी महिला तबस्सुम को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही के लिए भी उन्हें बहुत सराहा गया। 

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें