Ghaziabad News : बंगाल की खाड़ी से आई राहत की बौछारें, 4 डिग्री गिरेगा गाजियाबाद का तापमान

बंगाल की खाड़ी से आई राहत की बौछारें, 4 डिग्री गिरेगा गाजियाबाद का तापमान
UPT | आज गाजियाबाद में आसमान में हल्के बादल से बदला मौसम।

Jun 20, 2024 08:32

आगामी 2-3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे मौसम में बदलाव आएगा।

Jun 20, 2024 08:32

Short Highlights
  • आज चार डिग्री तक गिर सकता है गाजियाबाद का तापमान 
  • रात में हुई बूंदाबादी से आज सुबह से मौसम में नमी का असर
  • भीषण गर्मी से मिली गाजियाबाद के लोगों को रात में राहत 
     
Ghaziabad weather News : गाजियाबाद में गर्मी से लोग परेशान है। एक सप्ताह में गर्मी के चलते करीब 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम से आसमान में छाए हल्के बादलों ने रात में राहत की बूंदें गिराई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि हालांकि इससे अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना ना के बराबर है। लेकिन तापमान जरूर दो से चार डिग्री तक कम होगा। 

गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को शाम बाद आंशिक बादल छाने से गर्मी की तपिश से कुछ राहत मिली। लेकिन उमस भरी गर्मी बुधवार को पूरे दिन परेशान करती रही। बुधवार को सुबह से तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। शाम को करीब 9 बजे के बाद बूंदाबादी शुरू हुई तो तापमान भी 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान अभी भी 30 के आसपास बना हुआ है।

गुरुवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं
गुरुवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा के चलने से गर्मी से कुछ राहत है। आसमान में बादल छाए होने से दिन में शाम जैसा माहौल है। सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें जली हुई हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से इस समय नम हवाएं चल रही हैं। इसके चलते आज गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। 

 

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें