Budh Gochar 2024 : कल से बदल जाएगा इन तीन राशियों का भाग्य, चमकेगी किस्मत, लक्ष्मी होगी मेहरबान

कल से बदल जाएगा इन तीन राशियों का भाग्य, चमकेगी किस्मत, लक्ष्मी होगी मेहरबान
UPT | बुध ग्रह (Budh Gochar 2024) वक्री चाल

Aug 21, 2024 21:08

इसी के साथ इन राशियों के जातकों के सभी प्रकार के बिगड़े काम भी बनेगे। राशि परिवर्तन से इन राशियों के जातकों को 4 सितंबर तक लाभ होगा।

Aug 21, 2024 21:08

Short Highlights
  • 22 अगस्त से बुध देव होंगे मार्गी 
  • राशि परिवर्तन के साथ होगा जातकों को लाभ 
  • कई राशियो के बिगड़े काम होंगे पूरे  
Budh Gochar 2024 : बुध ग्रह (Budh Gochar 2024) वक्री चाल चल रहे हैं। कल 22 अगस्त को बुध देव मार्गी हो जाएंगे। इससे कई राशि के जातकों की किस्मत चमक उठेगी। उनको शुभ फल प्राप्त होगे। इसी के साथ इन राशियों के जातकों के सभी प्रकार के बिगड़े काम भी बनेगे। राशि परिवर्तन से इन राशियों के जातकों को 04 सितंबर तक लाभ होगा। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी माने जाते हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश देव को समर्पित है।

कमजोर बुध के चलते जातक के स्वभाव में बदलाव आता है
पंडित दुलीचंद्र ने बताया कि बुध देव को बुद्धि और वाणी का कारक माना है। कुंडली में बुध मजबूत रहने पर जातक को सफलता मिलती है। इसी के साथ सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। कमजोर बुध के चलते जातक के स्वभाव में बदलाव आता है। कारोबार में हानि होती है। कल 22 अगस्त को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि
बुध देव के राशि परिवर्तन से अगले दस दिनों तक मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ के साथ कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मिथुन राशि के लोग दान जरूर करें। कुंडली में बुध मजबूत है, तो पड़ोसी के साथ संबंध अच्छे होंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। गणेश को मोदक और लड्डू अर्पित करें।

कन्या राशि
कन्या राशि में बुध देव उच्च के हैं। इस राशि के स्वामी बुध हैं। कन्या राशि के जातकों पर बुध की कृपा होती है। उनकी कृपा से कारोबार चमकता है। ऐसे लोग मधुरभाषी होते हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के लोगों की हर मनोकामना पूरी होगी। धन लाभ के योग के साथ उपहार मिलने के संकेत है। प्रतियोगिता में आप विजेता घोषित हो सकते हैं।

तुला राशि
बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। तुला राशि के लोगों को कारोबार और निवेश से लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिससे बिजनेस के बारे में जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। बुध देव की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

Also Read

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

17 Sep 2024 09:52 PM

मेरठ मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है।  और पढ़ें