आज आसमान में बादल छाने और दिन में हल्की धूप का अनुमान है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई को बारिश के संकेत दिए हैं। इससे मौसम में बदलाव आयेगा।
Ghaziabad News : आज गाजियाबाद में होगी बारिश या निकलेगी धूप, जाने मौसम का अपडेट
Jul 09, 2024 09:33
Jul 09, 2024 09:33
- गाजियाबाद में आज दिन के छाए रहेंगे बादल
- मानसून के बाद भी उम्मीद मुताबिक बारिश नहीं
- मौसम विभाग ने 11 को बारिश की संभावना जताई
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब 11 जुलाई से मौसम में फिर से बदलाव के संकेत है। आज 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है जबकि कल 10 जुलाई से मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान 35 सेल्सियस डिग्री और 11 जुलाई को इसके 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गाजियाबाद-एनसीआर में 11 को बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि गाजियाबाद-एनसीआर में 11 को बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने से गर्मी से निजात मिलेगी। गाजियाबाद में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आसपास के जिलों में बारिश की वजह से गाजियाबाद के मौसम कुछ ठीक हुआ है।
Also Read
6 Oct 2024 12:26 PM
ग्रेटर नोएडा में विकास के दावों की एक बार फिर खुल गई पोल। कैंसर से पीड़ित प्रेमवती की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सड़कों पर भरे पानी से होकर गुजरते हुए, शवयात्रा को श्मशान तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। और पढ़ें