गाजियाबाद में ठंड का कहर जारी : कोहरे और गलन के बीच AQI 370 के पार, बारिश के आसार

 कोहरे और गलन के बीच AQI 370 के पार, बारिश के आसार
UPT | गाजियाबाद में ठंड का टॉर्चर

Jan 11, 2025 16:23

शुक्रवार की शाम 5.30 बजे इंदिरापुरम का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई 340 और इंदिरापुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया।

Jan 11, 2025 16:23

Short Highlights
  • शहर का एक्यूआई 300 के ऊपर पहुंचा  
  • अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे आया
  • आज शहर में बारिश की संभावना
Ghaziabad weather news : जनवरी के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिनों में गाजियाबाद में ठंड पूरे चरम पर है। शुक्रवार को पूरे दिन शहर कोहरे से ढका रहा। दिन भर गलन से लोग कांपते रहे। गाजियाबाद में कोहरा और गलन के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खराब स्थिति में पहुंच गया है। गाजियाबाद में ठंड का टॉर्चर जारी है। शुक्रवार को पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया।

दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटती रही
दिन भर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर है। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद और एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। हिमालय पर बने पश्चिम विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिलों में आज मध्यम स्तर की बारिश होगी। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी।

आसमान में बादल छाए रहे
दिन का आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए हल्की धूप दिखाई दी। लेकिन उसके बाद फिर से सूरज बादलों की आगोश में पहुंच गया। इस वजह से लोगों ने ठंड को और अधिक महसूस किया। आसमान में बादल से पूरे दिन गलन रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसमें दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात में ठंड रहने की वजह से न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



अंतिम दिनों में मौसम बदल रहा
जनवरी के दूसरे सप्ताह के अंतिम दिनों में मौसम बदल रहा है। इधर दो दिन से दिन में हवा की रफ्तार कम होने हवा की सेहत भी खराबा हो गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से आज रविवार 11 से 12 जनवरी के बीच बारिश की आशंका बनी हुई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ नम हवाओं के चलने के आसार हैं।

इंदिरापुरम का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया
शुक्रवार की शाम 5.30 बजे इंदिरापुरम का एक्यूआई 370 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई 340 और इंदिरापुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार कम होने और ऊपरी वायुमंडल में धूल के कण जमा होने से वायुमंडल में जहरीली गैस हवा को दूषित बना रही हैं।

Also Read

आज देश ही नहीं पूरे विश्व में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश का नाम- डॉक्टर सोमेंद्र तोमर

24 Jan 2025 09:37 PM

मेरठ उप्र स्थापना दिवस : आज देश ही नहीं पूरे विश्व में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश का नाम- डॉक्टर सोमेंद्र तोमर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए रूबिना खातून, आसमां, रेशमा को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। और पढ़ें