Ghaziabad News : गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, राजधानी में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल

गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये जरूरी खबर, राजधानी में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल
UPT | दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल

Aug 23, 2024 19:29

गाजियाबाद से प्रतिदिन लाखों लोग दिल्ली जाते हैं। इनमें से अधिकतम अपने निजी काम, नौकरी और व्यापार के सिलसिले में जाते हैं। ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

Aug 23, 2024 19:29

Short Highlights
  • ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल से यातायात व्यवस्था चरमराई
  • एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग के लिए हड़ताल 
  • गाजियाबाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग जाते हैं दिल्ली 
Ghaziabad News : गाजियाबाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। इन दिनों दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल चल रही है। आज शुक्रवार को भी ऑटो-टैक्सी चालक हड़ताल पर है। इससे दिल्ली में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। ऑटो-टैक्सी चालक, कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग के लिए हड़ताल कर रहे हैं। ऑटो-टैक्सी चालकों का कहना है कि कंपनियां उनसे अधिक कमीशन ले रही हैं। ई-रिक्शा चालकों के कारण ऑटो-टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है। 

ऑटो और टैक्सियों के यूनियन शामिल 
दिल्ली में एप आधारित ऑटो और कैब चालक दो दिन की हड़ताल पर हैं। इसमें 15 से अधिक ऑटो और टैक्सियों के यूनियन शामिल हैं। हड़ताल के पहले दिन गुरुवार को एप आधारित ऑटो और कैब चालकों के कई संगठनों की हड़ताल के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

असर रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर दिखाई दिया
हड़ताल का सबसे अधिक असर रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर दिखाई दिया। शुक्रवार आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल जारी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में बहुत कम संख्या में ऑटो-टैक्सियां यात्रियां मिलीं। इस दौरान मनमाने तरीके से किराया वसूला गया। जो ऑटो-टैक्सी चालक हड़ताल में शामिल नहीं हैं उन्हें धमकाकर यात्रियों को उतारने के लिए कहा गया।

आजीविका हो रही प्रभावित
ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल से आजीविका प्रभावित हो रही है। टैक्सी और ऑटो संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अपर्याप्त भुगतान के साथ-साथ एग्रीगेटर्स की ओर से बाइक टैक्सी सेवाएं शुरू होने से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। 

गाजियाबाद से हर रोज लाखों लोग जाते हैं दिल्ली 
गाजियाबाद से प्रतिदिन लाखों लोग दिल्ली जाते हैं। इनमें से अधिकतम अपने निजी काम, नौकरी और व्यापार के सिलसिले में जाते हैं। ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद से सटे दिल्ली बार्डरों पर ऑटो-टैक्सी नहीं मिलने से लोगों को इधर—उधर भटकते देखा गया। 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें