निराश्रित महिला पेंशन योजना : महिला लाभार्थी जल्दी करवाएं ई-केवाईसी, वरना रुक जाएगी पेंशन

महिला लाभार्थी जल्दी करवाएं ई-केवाईसी, वरना रुक जाएगी पेंशन
UPT | यूपी विधवा महिला पेंशन योजना 2024

Jun 11, 2024 16:58

निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने वाली लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाते में NPCI MAPPER अपडेट के साथ बैंक खाते को आधार से लिंक करने के निर्देश

Jun 11, 2024 16:58

Short Highlights
  • गाजियाबाद में हैं 5380 महिला पेंशन योजना की लाभार्थी
  • एनपीसीआई मैपर पर अपडेट के साथ खाते डीबीटी इनेबल्ड
  • लाभार्थी बैंक खाते को अपने आधार से भी करवाएं लिंक
UP Vidhwa Pension Yojana 2024 : गाजियाबाद में निराश्रित महिला पेंशन योजना (यूपी विधवा महिला पेंशन योजना) का लाभ लेने वाली लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाते में NPCI MAPPER अपडेट के साथ बैंक खाते को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो उनकी पेंशन रूक जाएगी। 

विभाग में अपने आधार लिंक करा दिए हैं
निदेशालय महिला कल्याण उप्र लखनऊ द्वारा जनपद गाजियाबाद के ऐसे 5380 लाभार्थियों की सूची प्रेषित की गई है। जिन्होंने (यूपी विधवा महिला पेंशन योजना) पेशन योजना के अन्तर्गत विभाग में अपने आधार लिंक करा दिए हैं। लेकिन उनके द्वारा अपने बैंक खाते में आधार लिंक नहीं कराया गए हैं। जनपद गाजियाबाद के ऐसे निराश्रित महिला पेंशन (यूपी विधवा महिला पेंशन योजना)  के लाभार्थी जिन्होंने अपने बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक एवं बैंक खाते में एनपीसीआई मैपर पर अपडेट कराते हुए खाते को डीबीटी इनेबल्ड(सक्रिय)नहीं कराया है। उन लाभार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वो तत्काल अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ NPCI MAPPER पर अपडेट कराते हुए खाते को DBT Enabled (सक्रिय) करा लें। अन्यथा उनकी आगामी पेंशन धनराशि खाते में अन्तरित नहीं हो पायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी लाभार्थी की होगी।

निराश्रित महिला पेंशन ( विधवा पेंशन) के लाभार्थी अपने बैंक से सम्पर्क कर
जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन ( विधवा पेंशन) के लाभार्थी अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने बैंक खाते को अपने आधार से लिंक कराने के साथ NPCI MAPPER पर अपडेट कराकर ईकेवाईसी करवा लें। 

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें