सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
कोहरे का कोहराम : गाजियाबाद में हाईवे पर दर्जनभर वाहनों की टक्कर, दो घायल
![गाजियाबाद में हाईवे पर दर्जनभर वाहनों की टक्कर, दो घायल](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-5-3423.jpg)
Jan 10, 2025 16:39
Jan 10, 2025 16:39
- रात से कोहरे ने भयंकर रूप लिया
- हाईवे 9 पर एक साथ टकराई कारें
- सुबह से दृश्यता लगातार कम हो रही
हाईवे-09 पर कई वाहनों की आपस में भिड़ंत
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-09 पर कोहरे के कारण सुबह कई वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत में पति पत्नी घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल भर्ती कराया गया। हाईवे पर दुर्घटना के कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। कोहरे में अन्य दुर्घटना ना हो इसको रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
एक कार अज्ञात वाहन से टकराई
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार हाईवे 09 पर बाबूगढ़ के पास मुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक कार अज्ञात वाहन से टकराई। कार में इमरान और उसकी पत्नी हिना निवासी बदरखा गढ़मुक्तेश्वर घायल हो गए। इसके बाद एक-एक करके करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
हाईवे पर दो घंटे तक जाम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। गनीमत रही के कोहरे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।
Also Read
![आज देश ही नहीं पूरे विश्व में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश का नाम- डॉक्टर सोमेंद्र तोमर आज देश ही नहीं पूरे विश्व में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश का नाम- डॉक्टर सोमेंद्र तोमर](https://image.uttarpradeshtimes.com/6098213846872343763-31473.jpg)
24 Jan 2025 09:37 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए रूबिना खातून, आसमां, रेशमा को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। और पढ़ें