Weather Update : गाजियाबाद में उमस से राहत नहीं, जानिए आज नवरात्र के पहले दिन मौसम का हाल

गाजियाबाद में उमस से राहत नहीं, जानिए आज नवरात्र के पहले दिन मौसम का हाल
UPT | गाजियाबाद में अक्टूबर माह में तेज गर्मी।

Oct 03, 2024 08:52

गाजियाबाद, दिल्ली-NCR में पिछले हफ्ते से बारिश की एक बूंद नही गिरी। इससे लगातार तेज चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है।

Oct 03, 2024 08:52

Short Highlights
  • दिन में तेज धूप के साथ चलेंगी 15 किलोमीटर रफ्तार से हवा
  • इस सप्ताह तेज धूप और उमस करेगी गाजियाबाद के लोगों को परेशान
  • अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि 
Weather Update : गाजियाबाद में मानसून अब अलविदा हो रहा है। मानसून के आखिरी दौर में लगातार उमस बढ़ रही है। जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही है। आज नवरात्र के पहले दिन गाजियाबाद का मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरे दिन 15 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। 
शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुके
आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं। माना जाता है कि शारदीय नवरात्र से हल्की ठंड शुरू होती है। मानसून के इस आखिरी दौर में मौसम में बदलाव शुरू होता है। लेकिन गाजियाबाद में अक्टूबर के महीने में गर्मी पड़ रही है। उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं है। 

उमस भरी गर्मी से राहत की आस लगाए हुए
गाजियाबाद के लोग आज उमस भरी गर्मी से राहत की आस लगाए हुए हैं। गाजियाबाद में बीते एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते गाजियाबाद के निवासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। 

गाजियाबाद, दिल्ली-NCR में उमस 
गाजियाबाद, दिल्ली-NCR में पिछले हफ्ते से बारिश की एक बूंद नही गिरी। इससे लगातार तेज चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। अभी उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। आज गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। 

Also Read

एसडीएम और सीओ करेंगे क्षेत्र में फुट मार्च

3 Oct 2024 10:09 AM

मेरठ मेरठ में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक : एसडीएम और सीओ करेंगे क्षेत्र में फुट मार्च

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त एसडीएम व सीओ आयोजन स्थलों पर संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं को तत्काल सुनिश्चित कराये। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें और पढ़ें